स्काउट और गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी के बैनर व पोस्टर का किया विमोचन ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाला परिसर में आगामी 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के बैनर व पोस्टर का विधिवत विमोचन किया । बैनर एवं पोस्टर विमोचन समारोह में शाला प्राचार्य निंबाराम चौधरी, स्काउट स्थानीय संघ के संरक्षक एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया । सी एल गहलोत मनोनीत पार्षद के मुख्य अतिथि व मदन सुंदेशा प्रमोद मेडिकल के विशिष्ठ अतिथि तथा हमीरसिंह चारण स्काउटर द्वारा बालको को दिशा निर्देश दिए गए l डॉक्टर घनश्याम व्यास सचिव स्थानीय संघ ने आगामी जंबूरी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यहां के छात्र छात्राओं का सम्मिलित होना नगर के लिए गौरव का विषय है । प्राचार्य निंबाराम चौधरी ने समारोह स्थल पर आवश्यक दिशा निर्देश के रूप में भोजन व्यवस्था, जंबूरी में जाने और आने, टेंट लेआउट, गैजेट्स, बांस, लकड़ियां, कलर संबंधी जानकारी दी l इस हेतु निरंजन आर्य स्टेट चीफ कमिश्नर, सी ओ एम आर वर्मा के सफल निर्देशन में हो रहे कार्य का विस्तार पूर्वक वर्णन किया l नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने जिला कलेक्टर निशांत जैन के जंबूरी हेतु सकारात्मक प्रयास पर सभी स्थानीय संघ परिवार की तरफ से आभार ज्ञापित किया ।
विमोचन समारोह के शुभ अवसर पर शाला प्राचार्य निंबाराम चौधरी, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी, सी एल गेहलोत मनोनित पार्षद, क्षेमंकरी फ्रोर्स के अध्यक्ष किशोर सांखला, मदन सुंदेशा, हम्मीरसिंह चारण, मोहनसिंह, नटवरलाल जीनगर, मुकेशकुमार नामदेव, उत्तमसिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
