विद्यालय का वार्षिक समारोह शुक्रवार को, कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वडली नाडी नवापुरा चौपावतान में विद्यालय का वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह व सांस्कृतिक समारोह 20 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएग त्रिभुवनसिंह शेखावत संस्था प्रधान ने बताया कि देवनगरी, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगरी श्रीमाल भीनमाल के निकट वडली नाडी नवापुरा चौपावतान गुरुकुल सदृश विद्यालय की सुरम्य स्थली विद्यालय में वार्षिकोत्सव के सुअवसर पर क्षेत्र के भामाशाह, अभिभावकगण, शाला प्रेमी बंधु, मातृ शक्ति, बाल गोपाल को समारोह में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है l इस अवसर पर भामाशाह सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कईं रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं । सामाजिक संस्थान की ओर से अनेक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जायेगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
