भाजपा नेताओं ने किसान समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर को बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल खराबी के संबंध में व जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि वर्तमान में रबी की फसल में मौसम परिवर्तन के कारण हुई बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण फसल खराबी में किसानों की सहायता के लिए राज्य सरकार से सहयोग प्रदान करे ।ज्ञापन में बताया गया है कि फसल खराबी होने के कारण पिडित किसान वर्ग के खेत की गिरदावरी की प्रक्रिया पटवार भवन अथवा ग्राम पंचायत भवन में बैठकर सार्वजनिक रूप से की जावें । जिससे गरीब किसान वर्ग के साथ भेदभाव एवं नाइंसाफी न हो सके । किसान वर्ग द्वारा बीमा कंपनी को तुरंत सुचना पहुंचाने हेतु वाट्सएप्प नंबर जारी किए जावें, जिसके माध्यम से किसान वर्ग अपनी समस्या बीमा कंपनी तक शीघ्र पहुंचा सके । बीमा राशि की 25 प्रतिशत राशि नियमानुसार 15 दिनों के भीतर भुगतान किया जावें । सरकारी आपदा कोष से राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा कोष से पिडित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जावें । जिन किसानों के खाते तकनीकि कारणों से बैंकिंग व्यवस्था से नहीं जुड़े हुए हैं । उन्हें कैंप के माध्यम से जोड़ें जावें।
उक्त समस्याओं के अलावा कई विषयो को लेकर भी ज्ञापन दिया गया । जिसमें आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए वर्तमान एवं भविष्य में की जाने वाली व्यवस्थाओं के उचित प्रबंधन हेतु कार्य करने की आवश्यक्ता है । वर्तमान में जिले के विभिन्न स्थानों पर सडक निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा हैं । जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी के समाचार बार – बार प्राप्त होते रहे है । जिसके समाधान हेतु उचित प्रबंधन करने की आवश्यक्ता हैं । हर घर नल अभियान के अंतर्गत जिले में कई परिवार को नल उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण योजना के उद्देश्य अनुरूप कार्य नहीं हो रहा हैं, जिसके लिए उचित प्रबंधन करने की आवश्यक्ता हैं । क्षेत्र में पेयजल एक विकट समस्या बनी हुई हैं । जिले में नागरिकों सहित मवेशियों के लिए भी पीने के पानी की उपलब्धता करना मुश्किल हो रहा हैं । जिसका उचित समाधान किया जाना आवश्यक हैं । आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू उपलब्ध कराना अति आवश्यक हैं । बिजली व्यवस्था के उचित प्रबंधन करना अतिआवश्यक हैं । जिससे क्षेत्रवासियों को गरम दुपहरी में राहत प्रदान की जा सके । जिले के नेहड क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकट रहती हैं । पेयजल सहित आवश्यक पानी की कमी को पूर्ण करने हेतु प्रति वर्ष भामाशाहों द्वारा पेयजल उपल्बध करवाया जाता हैं । लेकिन इस वर्ष प्रशासन अगर नर्मदा नहर का ऑवरफ्लो पानी को नदियों में छोडकर पेयजल उपलब्ध करावें तो क्षेत्रवासियों सहित मवेशियों को भी पेयजल प्राप्त हो सकता हैं । नर्मदा नहर का ओवरफ्लो पानी गांधव से लूणी नदी में छोड़ा जा रहा है, वह पानी रण तक पहुँचता हैं । लूणी नदी पर चितलवाना गांव में बांध बना हुआ है । उस बांध से लूणी व सुकड़ी दो नदिया निकलती है । जिसमें लूणी, होथीगांव, दूठवा, साकरिया, खेजड़ियाली से रण खार तक जाती थी तथा सुकड़ी नदी चितलवाना, रतनपुरा, गोमी, इशरोल, गलीफा, जानवी, केसूरी, खासरवी, वरणवा, बालेरा, धींगपुरा, भवातड़ा, जोरादर, कुकड़िया तक जाती थी । चितलवाना में बांध पर गेट बना हुआ है । प्रशासन यदि चितलवाना में सुकड़ी नदी का गेट खोलता है तो कई गांवों में गौवंश, पशु पक्षियों व अन्य जानवरों को पीने का पानी मिल सकता है ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जालोर विधायक व विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला प्रमुख राजेशकुमार, प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी, जिला महामंत्री हरीश राणावत, प्रकाश छाजेड़, जिला मंत्री भूरसिंह, पहाड़सिंह राव, संजय बोराणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
