कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. देवासी ने चुनाव को लेकर ठोकी ताल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

स्थानीय भीनमाल रोड स्थित सांवरिया होटल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परसराम ढाका की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ढाका ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जाजम पर लाकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने और पुनः गहलोत सरकार को रिपीट कर कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में धाकड़ ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार प्रसार कर गहलोत सरकार को दोबारा सत्ता में लाने की योजना तैयार की।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के मन की मांग को देखते हुए डॉ रमेश देवासी ने आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से मेरी भी इच्छा है । अगर पार्टी कार्यकर्ताओं की मंशा अनुरूप टिकट देती है, तो मैं कार्यकर्ताओं के भावनाओं की कद्र करते हुए उनके अनुरूप क्षेत्र में विकास के साथ-साथ भाईचारा कायम करने का पूरा प्रयास करूंगा। देवासी ने वर्तमान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फूट एवं नाराजगी को जग जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व के नेताओं ने आपस में लड़ाने का काम किया । जिससे आज पार्टी रानीवाड़ा विधानसभा में बिखराव के मोड़ पर है । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचा कर गहलोत सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर कर सभी को एक मंच पर लाकर पार्टी को मजबूत करेंगे और इसका पहला उदाहरण परसराम ढाका जिन्होंने यह पहल की है। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर कृष्णकुमार, गोदाराम देवासी, धोलाराम डारा, श्रवणकुमार, गुंदाऊ सरपंच लक्ष्मणराम, पूर्व सरपंच भागचंद, मंडल अध्यक्ष किसनाराम खारा, पूर्व सरपंच लखमाराम, पूर्व सरपंच सुरेश राणा, भारमल, आसुराम आंजणा, भंवरसिंह करवाड़ा, दीनुखा, शंकरलाल पुरोहित सेवाडिया, हाजाराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
