भीनमाल जिला नहीं बनने से क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश,सोमवार को भीनमाल बन्द का आव्हान।
|
😊 Please Share This News 😊
|

करो और मरो की तर्ज पर अभी नहीं तो कभी नहीं का लगा नारा भीनमाल को जिला नहीं बनाने पर क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भीनमाल जिला नहीं बनने पर जिला बनाओ संघर्ष समिति ने आपात बैठक स्थानीय वाराहश्याम सत्संग भवन में आयोजित की। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने भारी विरोध प्रकट किया और आगामी आंदोलन को कठोर बनाने की बात कही। क्षेत्र के व्यापारी संगठनों ने तन, मन एवं धन से साथ निभाने की बात कही। बैठक में क्षेत्र के सभी राजनेताओं का भारी विरोध किये जाने के स्वर की गूँज सुनाई दी ।
बैठक के दौरान स्थानीय विधायक पूराराम चौधरी के आगमन पर लोगों ने उनका कड़ा विरोध किया और बैठक का बहिष्कार कर वहां से उठ जाने लगे । विधायक ने कहा कि मैं इस मामले में यहां की जनता के साथ हूँ । उन्होंने कहा कि जनता की जिला बनाने की मांग आगे रखी थी परन्तु यह नहीं हुआ, इसलिए मैं आपके साथ हूँ । हमें कठोर आन्दोलन करने की जरूरत है और मैं विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करके अपना विधायक पद से इस्तीफा भी देने के लिए तैयार हूँ । बैठक में आगामी आंदोलन व प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में सोमवार को सम्पूर्ण बन्द का आव्हान किया गया।
बैठक के दौरान यह रहे मौजूद इस अवसर पर शैतानसिंह भाटी, अशोकसिंह ओपावत, सत्यवानसिंह राजपुरोहित, शेखर व्यास, माणकमल भंडारी, संदीप देसाई, विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व प्रधान धुखाराम पुरोहित, पूर्व पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, भरतसिंह भोजाणी, चिंटुसिंह ईरानी, टिकमसिंह राणावत, महेंद्र सोलंकी, चन्दनसिंह सोलंकी, शंभुसिंह राठौड़, श्रवणसिंह राव, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश महेश्वरी, नवलकिशोर राठी, किशोर सांखला, सतीश सैन, सुरेश नामा, पृथ्वीराज फुलवारिया, पारसमल घांची, जोरावरसिंह राव, सुरेश वोरा, भवानी शर्मा, मीठालाल सुन्देशा, हीरालाल माली, रंजनीकात वैष्णव, महेंद्रसिंह राणावत, कन्हैयालाल खण्डेलवाल, ओटाराम मेघवाल, विक्रमसिंह ईरानी, जगदीशसिंह राव, जोगेन्द्रसिंह राव, महादेवाराम घांची, सुरेश वैष्णव, ओटसिंह राव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
