भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित की सामुहिक अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर निकटवर्ती ग्राम रासमीन में आयोजित किया गया। शिविर में अलग अलग चार सत्रों में वक्ता व अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने का कार्य किया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने संगठन व सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि भारतीय जनसंघ से लेकर आज इस वृहद रूप लेने के बावजूद भाजपा अपने जड़ों से जुड़ी हुई हैं।
अंत्योदय और राष्ट्रवाद के विचारों को लिए जनसेवा का कार्य सतत करती आ रही हैं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ने किसान मोर्चे की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजनीति में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारतीय किसान मोर्चा बनाया गया था । जो आज मूल संगठन से साथ किसान हितों को पूर्ण करने में प्रयास करता हैं। उन्होंने बताया कि किसान प्रधान देश में किसानों के हितों का ध्यान भाजपा द्वारा किया जाता हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, भाजपा जिला मंत्री डॉ शीला विश्नोई, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथूसिंह तीखी, जिला परिषद सदस्य महेंद्रकुमार चौधरी, भाजपा युवा नेता नरिगाराम पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, अनोपसिंह सामुजा, परमवीरसिंह भाटी, रमेशकुमार सेन, सवाईसिंह राजपुरोहित सांकरणा, गजेंद्रसिंह सिसोदिया, रमेशकुमार रावल, चंद्रकांत सुंदेशा, डिंपलसिंह चौहान, देवाराम सुथार, पांचाराम सुथार, इंदरसिंह राणावत, प्रवीण दवे, दिलीप सोलंकी, संजय बोराणा, उगमसिंह कोलर, वसनाराम पुरोहित, रामलाल पुरोहित, भादाराम देवासी, गंगदाराम चौधरी, अमराराम चौधरी, मसराराम सुथार, सुरेश वोरा, जोगाराम पुरोहित, जितेन्द्रसिंह, रमेश प्रजापत, मंगलाराम माली, पदमाराम चौधरी, छगनसिंह राजपुरोहित, कल्याणसिंह पडियार, भीखसिंह बालावत, पुनमसिंह राठौड़, मुकेशसिंह चारण, प्रताप देवासी, केवाराम पुरोहित, भंवरसिंह, लादुसिह बालोत, समुद्ररसिंह सिवणा, विष्णुदास, सवाराम देवासी, अनाराम घांसी, सांवलाराम देवासी, मांगीलाल देवासी, केहराराम चौधरी सहित कई भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
