नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल: उपखंड अधिकारी ने किया इमित्रो का औचक निरीक्षण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल: उपखंड अधिकारी ने किया इमित्रो का औचक निरीक्षण।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।जिले के भीनमाल उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी ने उपखंड क्षेत्र के विभिन्न ईमित्र कियोस्को का औचक निरीक्षण किया और वहां पर पहुंचकर कियोस्को की जांच की. उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी और ब्लॉक प्रोग्रामर डीओआईटी भावेश भूतड़ा उपखंड कार्यालय से रवाना होकर श्याम जी एच मिठाई वाले के सामने उपस्थित इमित्रो सुनील कंसारा, दीपक बोहरा के कियोस्को का निरीक्षण कर विभिन्न ई सेवाओ की जांच करते हुए, आमजनों से सवाल पूछे. इस दौरान पाई गई अनियमितताओं पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार पेनल्टी लगाई उन्होंने आमजनों से अपील की कि वो विभागीय तय रेट लिस्ट के अनुसार ही शुल्क का भुगतान करें । एवम किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान हेतु 181 पर कॉल लगाकर शिकायत दर्ज करवाए अथवा सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग के पंचायत समिति स्थित कार्यालय में इसकी सूचना देवे अथवा उपखण्ड प्रशासन को भी सूचना दी जा सकती हैं। इसी क्रम में गायत्री मंदिर के सामने इमित्र कीओस्क बाबा नेट पॉइंट में निरीक्षण करने पर कीओस्क धारक अनुपस्थित पाया गया एवम रेट लिस्ट एवम कोब्राण्ड बेनर नही पाया गया जिस हेतु डीओआईटी प्रोग्रामर भावेश भूतड़ा को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा भविष्य में उपखण्ड क्षेत्र भीनमाल में उपस्थित अन्य ईमित्र कीओस्क धारकों को भी नियमानुसार कार्य करने व विभागीय बैठकों में समय पर उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!