नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।

😊 Please Share This News 😊

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा के निर्देशानुसार आज जालौर मुख्यालय पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने बताया कि आज तक गहलोत सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बारे विफल रही है इनके कार्यकाल में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है मैं आपको बता दूं कि अभी-अभी नया जिला घोषित बालोतरा में शकूर खान नाम के एक सरफिरे ने एक पड़ोसी विवाहित महिला के घर में और अनैतिक प्रवेश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उस बेचारी लाचार महिला पर थिनर छिड़ककर आग लगा दी जिंदगी और मौत से जूझ रही इस औरत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई गहलोत सरकार जो कि महिला विरोधी है की लाडली पुलिस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को ही धमका रही थी यह कैसा राज है                             आज महिलाएं इस गहलोत के राज में डरी हुई है असुरक्षित है महिलाओं की स्थिति भयावह हो चुकी है महिला अत्याचार राजस्थान में चरम पर है कानून अंधा हो चुका है व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुंभकरण की नींद सो रहे हैं आने वाले समय मैं जनता जवाब देगी हम सब इस महिला विरोधी सरकार की कड़ी निंदा करते हैं और अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग करते हैं इस अवसर पर जिला मंत्री गायत्री गॉड, जिला उपाध्यक्ष प्राची कवर ,जिला मंत्री इंदु चौधरी ,नगर अध्यक्ष पिंकी गहलोत ,नगर उपाध्यक्ष रेशमी स्वामी ,कविता ,सविता ,उषा ,कमला ,धापू ,रमीला ,संगीता ,अंजलि आरती ,शिल्पी ,कंचन ,संतोष आदि महिलाएं मौजूद थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!