आर्य वीर दल एवं आर्य समाज ने किया मेघवाल का अभिनंदन ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर। आर्य वीर दल एवं आर्य समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि खेलकूद जीवन की आवश्यकता है। उन्होंने आर्य वीर दल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से कई प्रतिभाओं को तराश कर तैयार किया है। उन्होंने जालोर में खेल कॉन्प्लेक्स की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर आर्य वीर दल के संरक्षक एवं आर्य समाज के प्रधान दलपतसिंह आर्य, अध्यक्ष कृष्णकुमार, महामंत्री शिवदत्त आर्य, एथलेटिक संघ के अध्यक्ष भरत मेघवाल, तीरंदाजी संघ के सचिव वरुण शर्मा, वुशू संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा व टेबल टेनिस संघ के सचिव नाथू सोलंकी ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया ।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर कई लोगों ने खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सहयोग की आवश्यकता जताई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
