नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परशुराम चौराहे का किया विधिवत लोकार्पण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

परशुराम चौराहे का किया विधिवत लोकार्पण।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। परशुराम जन्मोत्सव पर रक्त दान शिविर, महापूजन, रंगोली, विचार गोष्ठी सहित हुए विविध आयोजन ।परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को स्थानीय आदर्श नगर में श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण एवं नवीन परशुराम चौराहे का लोकार्पण किया गया।  लोकार्पण समारोह नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश बोहरा, हीरालाल सारस्वत, समाजसेवी श्रवणसिंह राठौड़, तीर्थानंद ब्रह्मचारी, मोहनसिंह सिसोदिया, ओमप्रकाश माहेश्वरी, पार्षद प्रवीण दवे के सानिध्य में आयोजित किया गया। विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे नवीन ने बताया कि नगर पालिका मंडल के सहयोग से आदर्श नगर का चौराहा अब भगवान परशुराम चौराहा के नाम से जाना जाएगा। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में स्थानीय विप्र फाउंडेशन द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया l साथ ही जिले का सरकारी रिकॉर्डेड आवंटित एक मात्र परशुराम भगवान की स्मृति में चौराहा के नामकरण करने पर नगर पालिका का आभार ज्ञापित किया l विप्र फाउंडेशन का आज ही 14 वां स्थापना दिवस होने के उपलक्ष में पूरे देश में रक्तदान शिविरों का आयोजन हो रहा हैं । इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर भी 13 रक्त वीरों ने रक्तदान किया।  विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे ने बताया कि‌ भगवान परशुराम कुंड अरुणाचल प्रदेश में जो चाइना बोर्डर पर है । वहां भारत सरकार विप्र फाउंडेशन के आग्रह पर सौ करोड़ की लागत से कोरीडोर के रुप में उसे विकसित कर रही है । साथ ही विप्र फाउंडेशन भी ग्यारह करोड़ की लागत से भगवान परशुराम की पंचधातु प्रतिमा, धर्मशाला, अन्नक्षेत्र व गौशाला का नवनिर्माण करवा रहा है।और यह स्थान भारत के पांचवें धाम के रुप में पूज्य होगा, जहां पूरा देश दर्शन-पूजन करने आयेगा। विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डाॅ घनश्याम व्यास ने किया। परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में दरगाराम पुरोहित, डॉ घनश्याम व्यास, डॉ अरुणकुमार दवे, डाॅ अक्षय बोहरा, डाॅ हिम्मत शर्मा, समाज सेवी माणकमल भंडारी, शैतानसिंह भूतेल, एडवोकेट निरंजन व्यास, मानाराम पुरोहित, ललित पुरोहित, प्यारेलाल व्यास, नरेंद्र आचार्य, महेश व्यास, राजा शर्मा, किशोरकुमार दवे, रामदास वैष्णव, जगदीश रामावत, नरोत्तम त्रिवेदी, महेंद्र शर्मा, चिराग बोहरा, सुरेश वोरा, नरोत्तम दवे, सुरेश त्रिवेदी, रविशंकर दवे, सतीश दवे, करनाराम पुरोहित, विजयराज शर्मा, रमेश दवे, सुरेश वोरा, वासुदेव अवस्थी, गिरीश शर्मा, मनीष दवे, मुकेश सोलंकी सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!