अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक दिन में हुई रिकार्ड कार्यवाही ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर।जिले के पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चला कर एक ही दिन में रिकॉर्ड कार्यवाही की गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी के दौरान जिले भर में रिकॉर्ड कार्यवाही की गई । कार्यवाही की सूचना के तहत थाना कोतवाली में शशिकला सउनि. के द्वारा साफाडा तिराहा नाकाबंदी में तीन 185 एमवी एक्ट व 5 अन्य एमवी एक्ट कार्रवाई की गई । आहोर में श्रीराम हेड कांस्टेबल के द्वारा सल्ली रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक 185 एमवी एक्ट व 4 एमवी एक्ट अन्य में कार्रवाई की गई । नोसरा में मालाराम सउनि. के द्वारा सुगालिया तिराहा नाकाबंदी के दौरान तीन 185 एमवी एक्ट व दो अन्य एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। पुरखाराम हेड कांस्टेबल ने बागोड़ा तिराहा नाकाबंदी में एक 185 एमवी एक्ट व 16 एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई। बागरा में मूलाराम सउनि. ने डूडसी प्याऊ नाकाबंदी में आठ 185 एमवी एक्ट व अन्य 15 एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई । भाद्राजून भैरूसिंह हेड कांस्टेबल ने रामा तिराहा नाकाबंदी में दो 185 एमवी एक्ट व 11 अन्य एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई । बिशनगढ़ बाबूलाल निपू. थाना अधिकारी ने उम्मेदाबाद नाकाबंदी में छह 185 एमवी एक्ट व अन्य 18 एमवी एक्ट कार्रवाई की गई । भीनमाल में पुनाराम हेड कांस्टेबल ने करड़ा चार रास्ता नाकाबंदी में चार 185 एमवी एक्ट व 6अन्य एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई । बागोड़ा में कमल किशोर निपु. ने खेतलाजी तिराहा नाकाबंदी में चार अन्य एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई । रामसीन में भागीरथराम सउनित्र. ने कालंद्री तिहरा नाकाबंदी में एक 185 एमवी एक्ट व 10 अन्य एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई । रानीवाड़ा में होबाराम सउनि. ने मालवाड़ा नाकाबंदी में छः 185 एमवी एक्ट कार्रवाई की गई । जसवंतपुरा में दरियावखा हेड कांस्टेबल ने गोलाना टोल नाका बंदी में तीन 185 एमवी एक्ट व तीन अन्य एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई । करडा में शंकराराम कांस्टेबल ने कोडका नाका बंदी में एक 185 एमवी एक्ट में चार अन्य एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई । सांचोर में भंवरसिंह उनि. ने माखुपुरा चेकपोस्ट पर नाकाबंदी में तीन 185 एमवी एक्ट व दो अन्य एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई । चितलवाना में बीरबलराम हेड कांस्टेबल ने सिवाड़ा चौकी नाकाबंदी में चार अन्य एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई ।
झाब में बाबूलाल उनि. थाना अधिकारी ने भादरणा नाकाबंदी में दो 185 एमवी एक्ट व छः अन्य एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई । सरवाना में रघुनाथ हेड कांस्टेबल ने बिछावाडी नाकाबंदी में दो 185 एमवी एक्ट व 5 अन्य एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई । जालोर में भंवरदान हेड कांस्टेबल ने यातायात थाने के सामने नाकाबंदी में तीन 185 एमवी एक्ट व अन्य 8 एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई । थाना भीनमाल बागोड़ा में एक -एक एक्साइज एक्ट की कार्रवाई की गई ।
इस प्रकार की कार्यवाही से जिले में हडकम्प मच गया है । अपराधियों में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है । जब से इस जिले में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्य भार सम्भाला है तभी से अपराधियों की घर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है । जिले के सभी थानो में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कमर कस कर तैयारी की जा चुकी है । प्रत्येक थाने के प्रभारी अपनी विशेष रूचि लेकर अपने प्रयासों से कार्यवाही कर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
