समरस समाज की स्थापना हेतु हुआ यज्ञ का आयोजन ,108 कुण्डीय महायज्ञ करने पर हुई चर्चा एवं किया जन सम्पर्क ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान के तहत इन्द्रदास वैष्णव पुत्र अचलदास वैष्णव के घर पर 32 वें यज्ञ का आयोजन किया। राजूसिंह माली ने बताया कि यज्ञ में इन्द्रदास वैष्णव मुख्य यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवार जन व पडोसियों ने बैठकर यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को भेदभाव मुक्त और संगठित व सशक्त करने हेतु शंकरलाल सोलंकी व मनोहर सुखाड़िया ने अपने विचार व सुझाव रखे।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे । जिनमें प्रताप पुरोहित, प्रभुराम जीनगर, सतीश दुआ, नरपतसिंह आर्य, गजाराम मेघवाल, प्रेम चौहान, सम्पत सोनी, शंकरलाल फुलवरिया, मनोहर सुखाड़िया, अर्जुन जीनगर, राजुसिंह माली, श्रवणसिंह राव, राजेश सोनी, तेजाराम मेघवाल, दिलीप चौहान, रमेश मोडर्न, विक्रमसिंह जोधा, इन्द्रसिंह आर्य, जितेन्द्र छीपा, प्रवीण फुलवरिया, कपिल आर्य, जोगाराम मेघवाल, जसवंत सुखाड़िया, पुर्णसिंह राव, भानुप्रताप, तेजपाल व रणवीर सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
यज्ञ के पश्चात स्थानीय नीलकंठ महादेव मंदिर में 14 मई को आयोजित होने वाले भव्य 108 कुण्डीय महायज्ञ और भजन संध्या को लेकर योजना पर चर्चा की गई । संगठन के सदस्यों ने इस आयोजन को लेकर जन सम्पर्क भी किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
