नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रम राज्य मंत्री ने विरोल में आयोजित कैंप का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित कर योजनाओं से किया लाभांवित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्रम राज्य मंत्री ने विरोल में आयोजित कैंप का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित कर योजनाओं से किया लाभांवित।

😊 Please Share This News 😊

सांचौर। राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने बुधवार को सांचौर पंचायत समिति की विरोल ग्रा.पं. में प्रशासन गाँवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर व महंगाई राहत के मोबाईल कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप में राज्य के श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए 24 अप्रेल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। इन महंगाई कैंपों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना, इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया जाकर आमजन को महंगाई से राहत दिलाई जा रही हैं।
महंगाई राहत कैंपों के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए। उन्होंने केम्प प्रभारी, सहप्रभारी और अधिकारियो, कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश देते हुए कहा की 24 अप्रेल से 30 जून तक संचालित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों के दौरान कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।
इस दौरान सांचौर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार खेदर, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने आए लाभार्थी उपस्थित रहे।
शिविर में भाईयों के मध्य आपसी सहमति से हुआ खातेदारी भूमि का बंटवारा
श्रम मंत्री ने भाईयों को बंटवारा की प्रतिलिपि प्रदान की
—————————————————–
सांचौर पंचायत समिति की विरोल ग्रा.पं. में आयोजित शिविर के दौरान आपसी सहमति से कुल 16.91 हैक्टेयर खातेदारी भूमि का 3 भाईयों के मध्य बंटवारा हुआ।
शिविर प्रभारी सांचौर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार खेदर के समक्ष परिवाद प्रस्तुत होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित देकर प्राप्त परिवाद का अवलोकन करवाया तथा प्रतापगढ़ ग्राम में स्थित खसरा नं. 12 की कुल 16.91 हैक्टेयर भूमि के खातेदार तीन भाई भगवान सिंह, ईश्वर सिंह व मंगलसिंह के मध्य बंटवारे के लिए समझाईश कर आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा किया गया।
राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने भाईयों को बंटवारे की प्रतिलिपि प्रदान की जिस पर उन्होंने श्रम मंत्री व प्रशासन का आभार जताते हुए राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!