बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, की दाना-पानी की व्यवस्था।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर सहित जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए जगह-जगह ”परिंडे लगाओ” अभियान शुरू हो गए है। जिससे पेड़ों सहित अन्य जगहों पर परिन्डो को बांधकर परिन्डो में पानी के साथ बेजुबान पक्षियों के दाना भी डाला जाता है । गर्मी में अक्सर देखा जाता है कि पक्षियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । उनके पीने के लिए पानी की सख्त जरूरत होती है । इस गर्मी के चलते बहुत कम जगह ऐसा देखने को मिलता है की पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई हो । इसी को ध्यान में रखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्माणियो की ढाणी फ़ागोतरा में कार्यरत जैलातरा निवासी अध्यापक विक्रम माहेश्वरी ने अपनी राजकीय सेवा में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गांव की सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाएं ।
अध्यापक विक्रम माहेश्वरी ने बताया कि बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने से न केवल पक्षियों की प्यास बुझेगी साथ ही अन्य लोग भी सामाजिक कार्य एवं पुण्य के कार्यों के लिए भी प्रेरित होंगे । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस दौरान अध्यापक आसुराम बुनकर, भजन बिश्नोई, कैलाश मेघवाल एवं प्रकाश रावणा राजपूत मौजूद रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
