नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा का संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न। भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता रहे मौजूद। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा का संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न। भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में हुआ आयोजित। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष सम्पन्न होने के उपलक्ष में भीनमाल विधानसभा के संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के शुभारंभ में दीप प्रज्वलन के उपरांत राष्ट्रगीत गायन हुआ तथा महा जनसंपर्क अभियान के विधानसभा प्रभारी रमेश सोनी पूनासा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की।स्वामीनारायण मंदिर के महंत दिव्य स्वरूपदास जी महाराज ने संबोधित करते हुए बताया की वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त करने की आवश्यकता हैं ताकि राष्ट्र निर्माण के कार्य को और गति मिले।भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित ने अपने वक्तव्य में बताया की भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में एक वरदान दिया हैं जिसका लाभ सीधे किसानों को हो रहा हैं, वही राजस्थान सरकार ने किसानों के कर्जमाफी के झूठे वादे कर, जमीनें नीलाम करने का कुकृत्य किया हैं।अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीर खां पठान ने बताया की केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक माता बहनों को तीन तलाक जैसे पाप से मुक्ति दिलाई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने अपने संबोधन में बताया की केंद्र सरकार ने आमजन को राहत देने के उद्देश्य से सैकड़ों योजनाओं का संचालन किया तथा इन योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता हैं। पिछले 4 वर्ष से राजस्थान की जनता को भ्रम में रखने का कार्य किया जा रहा हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, स्वामीनारायण मंदिर के महंत श्री दिव्य स्वरूपदास जी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा खेमराज देवासी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसीर खां, विधानसभा विस्तारक देवाराम सुथार, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका भीनमाल प्रवीण दवे, विधानसभा प्रभारी रमेश सोनी पूनासा, जिला उपाध्यक्ष ठाकराराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, नरिंगाराम पटेल, महेंद्रसिंह राणावत, जामताराम चौधरी, पुखराज चौधरी बगौटी, रमेश मेघवाल, चेनराज चौधरी, भरतसिंह राव, जोरावरसिंह राव, पहाड़सिंह राव, रमेश सेन, विकास सोलंकी, परबतसिंह भाड़ू, पांचाराम प्रजापत, फगलूराम मेघवाल, छैलसिंह राठौड़, भोलाराम देवासी, रामलाल पुरोहित, विजयसिंह देवड़ा, वचनाराम पुरोहित, सुरेश वोरा, चेलाराम चौधरी, विजयसिंह राव, साले मोहम्मद, सतार खां, उत्तम कुमार, सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!