नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गोडी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में नूतन मंदिर निर्माण हेतु बैठक आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गोडी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में नूतन मंदिर निर्माण हेतु बैठक आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। गोडी पार्श्वनाथ मंदिर के प्रांगण में मुख्य द्वार के सामने गोडी पार्श्वनाथ शिखर मंदिर के पास नूतन मंदिर बनाने हेतु जैन समाज की एक बैठक का किया आयोजन गया ।बैठक में गोडी पार्श्वनाथ पगलिया जीरावला पार्श्वनाथ की छतरी व 25 वर्ष पूर्व अंजनशलाका किए हुए 43 भगवान के प्रतिमा व दो गुरु राजेंद्र सुरिश्वर की मूर्ति निर्माणाधीन मंदिर में एक साथ एक ही जगह पर रखी जायेगी ।संघ प्रमुख कोलचंद मेहता ने सकल संघ को पूछ कर सकल संघ की अनुमति लेकर हर्षोल्लास के साथ अधिक से अधिक लाभार्थियों का सहयोग लेकर मंदिर बनाने की स्वीकृति प्रदान की । मंदिर की भव्यता को ध्यान में रखकर व लाभार्थियों के उल्लास में अभिवृद्धि के लिए सभी लाभार्थियों के नाम मंदिर के अंदर व मंदिर के बाहर योग्य स्थान पर स्वर्ण अंकों में लिखे जायेगे । लाभार्थी को एक साथ तीन तीन लाभ मिलेंगे । संघ प्रमुख कोलचंद मेहता ने कहा कि शिखर मंदिर के पास यह नूतन मंदिर बनने से गोडी पार्श्वनाथ परिसर की भव्यता बढ़ेगी व दर्शनार्थियों को एक साथ 43 भगवान के दर्शन करनें का अवसर भी मिलेगा ।ये रहे उपस्थित संघ प्रमुख कोलचंद मेहता, पृथ्वीराज कावेडी, मदनलाल पालगोता, सोहनराज़ बाफना, सुखराज मेहता, भीमराज मेहता, वीरमचंद बोहरा, माणकमल भंडारी,भंवरलाल बोहरा, मुकेश बाफना, सुनील जैन, दिनेश लंगर,यशपाल जाणीकार, सोहनराज़ मेहता, सज्जनराज दोशी,हुकमराज मेहता, पृथ्वीराज बाफना, सोहनराज मेहता, बस्तीमल जोगाणी, सुरेश मीडिया, नरेंद्र दोशी, सुरेश जालोरी सहित जैन समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!