मौसम को देखते हुए एवं प्रशासन की चेतावनी को मद्देनज़र रखते हुए एकेडमी में प्रेक्टिस के नहीं लिए आयें :-सतीश व्यास।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर/भीनमाल। मौसम विभाग की चेतावनी का असर देखते हुए कोई भी अभिभावक जिला एकेडमी जालोर व शिवराज स्टेडियम भीनमाल की एकेडमी में बच्चो को शाम को रोजाना अभ्यास के लिए नही भेजे,जब तक मौसम साफ नही हो जाता है।सभी बच्चे 11वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के नित्य प्रेक्टिस के लिए आ रहे है,वे मौसम को देखते हुए एवं प्रशासन की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए एकेडमी में नही आयें।राजस्थान के लगभग 12 जिलों में तूफान बिपरजॉय का खतरा मंडरा रहा है।गुजरात जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं एवं अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का चेतावनी दी गई हैं।राजस्थान मेंअरब सागर में बने तूफान (चक्रवात) बिपरजॉय का असर राजस्थान में 15 जून से दिखने लगेगा। राजस्थान के आधे से ज्यादा हिस्से में इस तूफान के कारण बारिश देखने को मिल सकती है।
कुल 12 जिलों में इसका खतरा बना रहेगा। इसके लिए चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से गुजरात के पोरबंदर, भुज, ओखा, गांधीधाम जाने वाली वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के संचालन को आंशिक और पूर्ण रूप से रद्द किया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 14 जून की शाम या 15 जून की सुबह ये चक्रवात गुजरात और पाकिस्तान से टकराएगा। तट से टकराने के बाद ये चक्रवात गुजरात के हिस्सों में डीप डिप्रेशन और राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में लो-प्रेशर एरिया के रूप में कन्वर्ट होगा।
इसके असर से इन एरिया में एक-दो दिन भारी बारिश होगी। इस चक्रवात से राजस्थान में नुकसान होने की आशंका बहुत कम है। साभार,:-सतीश व्यास, सचिव DCA
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
