नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महा संपर्क अभियान के तहत भाजयुमो जालौर द्वारा नव मतदाता सम्मेलन आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महा संपर्क अभियान के तहत भाजयुमो जालौर द्वारा नव मतदाता सम्मेलन आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर संपूर्ण राष्ट्र में सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित जानकारी एवं उनके कार्यकाल के अभूतपूर्व कार्यों को आम जनता पहुंचाया जा रहा है, जिसके तहत आज खेतावत भवन भीनमाल में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सभी मतदाताओं को आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान का गायन किया गया।भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं मंच संचालक चंदन सिंह सोलंकी ने उपस्थित मंचासीन अतिथियों का परिचय सभी से करवाया तथा महत्वपूर्ण पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी परिचय करवाया। तत्पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने नव मतदाता पंजीयन सम्मेलन की रूपरेखा पर विचार रखते हुए अपना वोट राष्ट्रवाद की विचारधारा की भावना से संकल्प कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।भाजपा नेता एवं जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह राणावत ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज हमें एक विश्व स्तर पर विश्व गुरु की पहचान दी है इनके इनके कार्यकाल में राष्ट्र में अभूतपूर्व कार्य संपन्न हुए है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भीनमाल सांवलाराम देवासी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री यशस्वी मोदी जी विश्व स्तर पर यही कहते हैं कि भारत आने वाले कल का नेतृत्व करेगा क्योंकि हमारे पास युवा सबसे ज्यादा है और हम सभी युवा मिलकर राष्ट्र को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अगर मन में यह ठान ले कि आने वाले चुनावों केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को ही जिताना है तो किसी की ताकत नहीं जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सके युवाओं का जोश ही आने वाले चुनावों की दिशा एवं दशा बदल सकता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो राजस्थान अनंतराम भंवार ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि ‘मोदी सरकार के 9 साल- सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण’ के रहे हैं।राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी जरुरतों की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक हुई है।’राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित हमारी सरकार ने अनेक युगांतरकारी निर्णयों से भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है। ‘आज़ादी के अमृतकाल’ में आज देश विकसित भारत के संकल्प के साथ पूर्ण आत्मविश्वास व उत्साह से उत्कर्ष के पथ पर अग्रसर है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘पंच प्रण’ का संकल्प हमें मार्ग दिखाता है।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम जी भंवार, भीनमाल विधायक पुराराम जी चौधरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह जी सिसोदिया, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष सावलाराम जी देवासी, जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह जी राणावत, महामंत्री प्रकाश जी जांगु, उपाध्यक्ष किशन जी प्रजापत, पेपसिंह जी चांदुर, जिला मंत्री विकास सोलंकी, सोशलमीडिया संयोजक चन्द्रकांत सुन्देशा, भाजयुमो संयोजक कमलेश जी बुनकर, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह सोलंकी, गजराज सिंह रामसीन, थानाराम चौधरी बागोडा, दशरथ सिंह भाटी जीवाणा, रमेश विश्नोई नरसाणा, गणपत कोली बडगांव, ललीत राजपुरोहित वणधर,भरतसिंह भोजाणी, सायरपुरी, विक्रम बंजारा, सुरेश वोहरा, वालाराम मोदी,प्रवीण सिंह सोलंकी ,दीपक घांची ,हीरालाल घांची ,महेंद्र सिंह ,चैनाराम चौधरी ,पंकज माली ,महेंद्र चौधरी व अनेकों भाजपा के कार्यकर्ता व युवा नवमतदाता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!