रक्तदान हैं महादान,इससे बड़ा कोई दान नहीं।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल विश्व रक्तदाता दिवस पर बुधवार को मरुधरा ब्लड सेंटर सर्वोदय हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर लगाने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी बूटी का काम करता है। इसलिए हर स्वस्थ इंसान को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त किसी फैक्ट्री या कारखाने में नहीं बनता है। यह केवल मानव शरीर में हीं बनता है। ब्लड बैंक प्रबंधक रविशंकर दवे ने कहा कि भीनमाल की सामाजिक संस्थाओं के सदस्य कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं,
जिससे अस्पताल ब्लड बैंक में रोगियों को सुलभता से रक्त मिल जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। ब्लड बैंक में ब्लड लेने से पहले व्यक्ति की पूरी डिटेल ली जाती है।
इसके बाद भी ब्लड लिया जाता है।बी.सी.एम.ओ डॉ.दिनेश जाम्भानी ने कहा कि रक्तदान के संबंध में लोगों में आज भी कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई हैं।
हमें जागरूकता के माध्यम से ऐसी भ्रांतियों को दूर करना होगा। स्वस्थ व्यक्ति तीन माह से रक्तदान कर सकता है।समारोह में पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका भीनमाल सांवलाराम देवासी, डॉ,बाबूलाल चौधरी, डॉ. रवि परमार, डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा,
डॉ.दिनेश जम्भानी बी.सी.एम.ओ., डॉ. रवि पटेल, डॉ. हार्दिक त्रिवेदी, डॉ. श्रेयन्स् सोलंकी, मिठालाल सुंदेशा,सतीश सेन,पृथ्वीराज फुलवरिया, उत्तम दर्जी ,प्रशांत त्रिवेदी, प्रवीण दवे, महेंद्र सोलंकी,भगत सिंह सेना,किन्ग सेना,
सेन युवा,मुस्लिम समाज, एवं भीनमाल की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओ ने उपस्थिति दर्ज करवाई अंत मे प्रबंधक रविशंकर दवे द्वरा सभी का आभार ज्ञापित किया सभी को प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया मंच संचालन् मिठालाल जी जांगिड़ ने किया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
