नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएलवी ने शिविर में महिला अधिकारों की दी जानकारी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पीएलवी ने शिविर में महिला अधिकारों की दी जानकारी।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।तालुका विधिक सेवा समिति भीनमाल के तत्वावधान में तालुका समिति के अधीन कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर रेवाराम सेन ने स्थानीय न्यायालय परिसर में मनरेगा महिला श्रमिकों हेतु विधिक चेतना शिविर का आयोजन कर महिलाओं को अधिकारों के बारे में जानकारी दी. पैरा लीगल वालंटियर सेन ने महिला सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने की बात कही तथा बाल विवाह रोकथाम के संबंध में बताया कि छोटी उम्र में शादी करने से बालिका को कई तरह के रोग लग जाते हैं, परिपक्व ना होने के कारण कई बार शादी के बाद कम उम्र की बालिकाओं की मृत्यु भी हो जाती है. इसके अतिरिक्त कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की बात कही. बताया कि कन्या का जन्म होना गर्व की बात है. लड़का और लड़की दोनों के साथ परिवार में समान व्यवहार किया जाए. साथ ही सोनोग्राफी इत्यादि से जांच पर कानूनी प्रतिबंध के बारे में भी जानकारी दी. शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित महिला अधिकारों के फोल्डर वितरित किए गए तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. परिवार में अपने बालकों को अच्छे संस्कार देने की बात कही ताकि आने वाली पीढ़ी नशे से दूर रहे और अपने भविष्य का निर्माण कर सकें. साथ ही बारिश के मौसम में सावधानी बरतने का कहा। इस शिविर में काफी महिला श्रमिक मौजूद रही। साभार :-ललित होंडा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!