आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सभी को मुस्तेद रहने की जरूरत।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-संभावित चक्रवाती तूफान बीपर जॉय को लेकर उपखंड एव पालिका प्रसाशन खासा मुस्तेद नजर आ रहा है।इसी के तहत गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष विमला सुरेश बोहरा,ईओ प्रकाश डूडी व नेता प्रतिपक्ष प्रवीण एम दवे की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ।जिसमे तूफान व भारी बारिश से बचाव व सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान ईओ प्रकाश डूडी ने गुरुवार से आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सभी को मुस्तेद रहने,आवश्यक संसाधन,टोर्च,इन्वेंटर,आवश्यक भोजन के पैकेट की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी।डूडी ने सभी पार्षदों व नगरवासियों से संभावित चक्रवात के दौरान बचाव के लिए सहयोग की अपील की।उन्होंने अपने अपने पड़ोसियों व आमजन को जागरूक करने की अपील की।डूडी ने बताया कि नगरपालिका की तरफ से कंट्रोल रूम की व्यवस्था कर 24 घँटे के लिए कार्मिकों की तैनातगी की गईं हैं।मनोनीत पार्षद सैयद अजमत अली ने बिजली विभाग व नगरपालिका के संयुक्त सहयोग से तारो को छूने वाले पेड़ो को कटवाने की जरूरत बताई।ईओ ने बताया कि आपातकाल के दौरान निचली व कच्ची कॉलोनी के वाशिन्दों के लिए नो सरकारी स्कूल व भवनों को कब्जे में लेकर आवश्यक सुविधा करने की बात कही।
पार्षद शंकरलाल माहेश्वरी ने उनके वार्ड में बरसाती नाले को अतिक्रमियों द्वारा संकरा करने की वजह से बारिश के दौरान भारी संकट होना बताया।पार्षद प्रतिनिधि भवानी जोशी ने उनके वार्ड में नालो कि सफाई की मांग की।डूडी ने बताया की अवैध रूप से निर्मित दीवारों को तोड़ा जाएगा, जिसमें अनावश्यक हस्तक्षेप नही कर सहयोग की मांग की।पार्षद प्रतिनिधि भरतसिंह भोजानी,महेन्द्र कुमार मनोनित पार्षद सीएल गहलोत ने भी अनुभव के अनुसार सुझाव दिए।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
