राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष बने सुनील सिंघी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भारत सरकार ने व्यापारियों के कल्याण के लिए ’’राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड’’ का नवगठन कर उसके प्रथम चेयरमेन के रूप में सिरोही मूल के युवा नेता सुनील जीवराज सिंघी को नियुक्त किया हैं।सिंघी वर्तमान में अहमदाबाद में निवास करते हैं तथा वे राष्टीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रथम जैन सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके है। यह नियुक्ति वाणिज्य एवं उधोग मंत्रालय की अनुशंषा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई हैं। प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि देश के व्यापारियों व उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए सरकार कल्याणकारी योजनाएं बनावें । उसके लिए उन्होंने बोर्ड गठित करने का फैसला 2019 में लिया। बोर्ड में नियुक्त प्रथम चेयरमेन सुनील सिंघी ने एक खास भेंट में बताया कि इस बोर्ड के माध्यम से टेर्डस के लिए नियमों का सरलीकरण, सामाजिक सुरक्षा, फण्ड की व्यवस्था, सरकारी प्रक्रिया का बोझ कम करने एवं व्यापारियों की समस्याओं एवं मुद्दो का निराकरण करने के लिए कार्य करेगें।इस बोर्ड का कार्य इन्टरनल टेर्डस एवं ई-काॅर्मस अनुभाग के अधीन रहेगा ओर एक सिनीयर आई ए एस अधिकारी इसके सदस्य सचिव होगें। इस बोर्ड में टेर्डस विषय विशेषज्ञ के रूप में 2 सदस्य, टेड संघो के 3 सदस्य व 8 सदस्य विभिन्न राज्यों से व्यापारियों से सम्बन्धित लोग मनोनित होगें।
इस बोर्ड में 9 अधिकारी जो जोईंट सेक्रेट्री स्तर के होगें वो आमंत्रित सदस्य के रूप में व्यापारियों से सम्बन्धित विषय रखेगें। ये अधिकारी वाणिज्य, वित्त, कृर्षि-सहकारिता एवं कृषि कल्याण, हाउसिंग एवं शहरी, राजस्व, श्रम एवं रोजगार, लघु एवं मध्यम एण्टरप्राइजेेज, इलेक्ट्रोनिक एवं इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी मंत्रालय एंव नीति आयोग से शामिल होगें।सिंघी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने उन पर जो भरोसा कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौपीं हैं, वे उस पर खरा उतरने के लिए व्यापारियों के हित में अनेक फैसले कर उन्हे धरातल पर उतारने के लिए टीम भावना से कार्य करेगें। वे जल्द ही वाणिज्य एंव उधोग मंत्री पीयुष गोयल से मिलकर इस नवगठित बोर्ड की कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी लेकर काम शुरू करेगें। इस बोर्ड के गठन को लेकर 26 जुलाई 2019 व 17 दिसम्बर 2019 को अधिसूचना भारत सरकार ने जारी की थी।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि सिंघी लम्बे समय से राजनीति के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुडे हुऐ हैं ओर वे जैन युवक महासंघ के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे देलवाड़ा तीर्थ ट्रस्ट व पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम के भी ट्रस्टी हैं । उनको बोर्ड का चेयरमेन बनाने पर अनेक व्यापारिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के अनेक पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
