नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रेस क्लब ऑफ भीनमाल के कार्यालय का किया शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रेस क्लब ऑफ भीनमाल के कार्यालय का किया शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल  । स्थानीय तलबी रोड़ पर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में प्रेस काॅम्पलेक्स में बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ भीनमाल ग्रुप के कार्यालय का एक सादे समारोह में स्थानीय पत्रकारों ने शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर बुध पुष्य नक्षत्र में विधि-विधान के अनुसार पूजा-पाठ एवं मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रेस क्लब ऑफ भीनमाल ग्रुप के संयोजक एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने अपने कर कमलों द्वारा पूरी टीम के साथ फीता काट कर शुभारंभ किया । प्रेस क्लब ऑफ भीनमाल ग्रुप के कार्यालय का शुभारम्भ करते हुए माणकमल भंडारी ने कहा कि निर्भिक पत्रकारिता के मापदंड अपनाते हुए अपने स्वाभिमान को बचाते हुए आज के समय में पत्रकारिता करना टेड़ी खीर बन गया है । उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के समय में भी आज भी प्रिंट मीडिया का उतना ही महत्व है जितना पहले के जमाने में था । आज भी लोग प्रिंट मीडिया का ही विश्वास करते हैं । इस अवसर पर मुकेश सोलंकी, विक्रम माहेश्वरी, विक्रम सैन, भरत सोनी, रविन्द्र रोहिण ने भी अपने विचार व्यक्त किये । प्रेस क्लब ऑफ भीनमाल ग्रुप के कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर महंत दिव्यस्वरूपदास, पृथ्वीराज गोयल, चन्दनसिंह राव, गोविन्दसिंह सेरणा, चिराग प्रजापत, सतीश सुन्देशा, ललित जीनगर सहित कई लोगों ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!