केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुंबई की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुश्री वंदना गुप्ते और डॉ. संध्या पुरेचा से मुलाकात की।
|
😊 Please Share This News 😊
|


(केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर दिग्गज अभिनेत्री सुश्री वंदना गुप्ते से मुलाकात करते हुए)श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने डब्ल्यू20 और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष; पुरस्कार विजेता नृत्य गुरु डॉ संध्या पुरेचा से उनके आवास पर भेंट की तथा उन्हें केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन करने वाली एक पुस्तिका भेंट की। मुलाक़ात के बारे में बात करते हुए, डॉ. संध्या पुरेचा ने कहा कि उन्होंने मंत्री के साथ डब्ल्यू20 विज्ञप्ति के समर्थन पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त चूंकि वे संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष हैं, इसलिए दोनों ने भारतीय कला और संस्कृति से जुड़े विषयों में युवाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की। नृत्य गुरु ने मंत्री को नाट्यशास्त्र, जिसे पांचवें वेद के रूप में भी जाना जाता है, की पुस्तक का अनुवाद भी उपहार स्वरूप प्रदान किया।

(केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर वरिष्ठ नृत्य गुरु और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा से मुलाकात करते हुए)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
