नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑर्थोपेडिक चिकित्सा शिविर में 255 मरीजों की हुई जांच। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ऑर्थोपेडिक चिकित्सा शिविर में 255 मरीजों की हुई जांच।

😊 Please Share This News 😊

जालोर।लायंस क्लब के तत्वावधान में शाल्बी हॉस्पिटल के सहयोग से व प्रगति स्टोन के सौजन्य से स्थानीय जैन दादावाड़ी में ऑर्थोपेडिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि मुख्य अतिथि नगर परिषद के उपसभापति अंबालाल व्यास, अध्यक्षता लाइन विजय मोदी और विशिष्ट अतिथि के नाते पार्षद दिनेश महावर की उपस्थिति में रही । आर्थोपेडिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का बड़ी संख्या में रूझान देखा गया। जिसमें अहमदाबाद के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। क्लब सचिव लायन अमन देवेन्द्र मेहता ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 255 मरीजों की जांच की गई । जिसमें जोड़ प्रत्यारोपण, आर्थोपेडिक, शोल्डर व घुटना रोग, स्पाइन सर्जन, शुगर व हार्मोन स्ट्रोक, मोटापा गैस्ट्रो आदि का परामर्श दिया गया तथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके लायन कालूराज मेहता, लायन श्यामसुंदर गोयल, लायन आनंद खत्री, लायन नथमल बजाज, लायन नंदकिशोर बंसल, लायन दीपेश सिद्धावत, लायन पवन पेड़ीवाल, लायन धर्मेन्द्र पटवा, लायन के के मुंद्रा, दामोदर भूतडा, लायन संजय जैथलिया, लायन मुकेश मोदी, लॉयन कनिष चौधरी, लायनेस क्लब के कुसुम बंसल, शकुंतला मुंद्रा, अनिता जैथलीय, सीता मोदी आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!