राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर के निर्देशानुसार अंडर-23 बालक वर्ग की प्रतियोगिता राज्य स्तरीय दिनांक 25 जुलाई से जयपुर, हनुमानगढ़ में आयोजित की जाएगी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर के निर्देशानुसार अंडर-23 बालक वर्ग की प्रतियोगिता राज्य स्तरीय दिनांक 25 जुलाई से जयपुर, हनुमानगढ़ में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में जिला स्तरीय अंडर -23 प्रतियोगिता दिनांक 17 जुलाई से भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में शुरू होगी, जो खिलाड़ी 01 सितम्बर 2000 से 30 जुलाई 2007 के बीच जन्म दिनांक है, वो इस प्रतियोगिता मे खेलने की पात्रता रखते है, खिलाड़ी अपना खुद का आधार कार्ड, पिताजी व माताजी का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र कम्प्यूटर से बना हुआ, कक्षा 10 वी की मार्क शीट व अपना एक पासपोर्ट फ़ोटो लेकर खेलने के लिए जालोर संभाग में श्री फ़िरोज खान, भीनमाल संभाग से श्री दिनेश बिश्नोई, श्री चन्दन सिंह, श्री विक्रम सुथार, रानीवाड़ा संभाग से श्री छैलसिंह व गजेन्द्र सिंह, सांचोर संभाग से श्री भरत प्रजापत, श्री प्रेम माली को अपने डॉक्यूमेंटस की pdf बना कर दिनांक 15 जुलाई तक भेज देवे,जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर 15 खिलाड़ियो का चयन किया जाएगा, जो परफॉर्मेन्स के आधार पर होगा, साथ ही किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही देना है,
न कोई एंट्री फीस, जो खिलाड़ी चयनित होंगे उन 16 खिलाड़ियो को रंगीन ड्रेस जिला क्रिकेट संघ देगा,साथ ही जो भी खिलाड़ी खेलने आ रहे है ,उन सभी को आना-जाना, आवासीय व्यवस्था खुद की रहेगी,साथ ही सभी खिलाड़ी सफेद पोशाक में आना जरूरी है,, व अपनी खेल सामग्री खुद लेकर आएंगे, जिस दिन जिस टीम का मैच होगा उन खिलाड़ियो को एक समय दुपहर का खाना DCA द्वारा दिया जाएगा, सभी खिलाड़ियो को सूचित रहे। साभार:-एस.व्यास, भीनमाल।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
