नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

😊 Please Share This News 😊

जालौर।जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व अधिकारियों के साथ सम्पन्न बैठक में राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों तथा उनके निस्तारण के संबंध में प्रगति देखी। उन्होंने उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को लेकर निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में सरकारी भूमि, गोचर भूमि, आम रास्तों पर अतिक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष रूप से निगरानी रखने के साथ ही अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने आबादी विस्तार आवंटन, आरओडब्ल्यू पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण, बजट घोषणा के संबंध में भूमि आवंटन की स्थिति, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भूमि अवाप्ति एवं अवार्ड वितरण, नामांतकरण निस्तारण, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी प्रगति, सीमांकन व पत्थरगढ़ी के प्रकरणों सहित विभिन्न राजस्व संबंधित मामलों में तहसीलवार प्रगति देखी।
उन्होंने सार्वजनिक भूमि संरक्षण प्रकोष्ठ में लंबित प्रकरण (पीएलपीसी) एवं लाईट्स के संबंध में समीक्षा करते हुए उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कार्यवाही कर पालना रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने कहा कि मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ नियत समय में करना सुनिश्चित करें जिससे बेवजह विद्यार्थियों व परीक्षार्थियों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम व स्वीप गतिविधियों के तहत क्लस्टर कैंपों के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस दिव्यांश सिंह, जालोर उपखण्ड अधिकारी दौलतराम चौधरी, आहोर उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, रानीवाड़ा उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, बागोड़ा उपखण्ड अधिकारी गरिमा शर्मा, सांचौर उपखण्ड अधिकारी संजीव खेदर, चितलवाना उपखण्ड अधिकारी हनुमानाराम, कनिष्ठ विधि अधिकारी सविता गहलोत सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!