नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में जालोर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी में जालोर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

😊 Please Share This News 😊

जालौर।जी-20 के तत्वावधान में भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जालोर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अग्रणी बैंक प्रबंधक तेजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को दिनांक 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है। जी-20 के तत्वावधान में भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं में वित्तीय शिक्षा के बारे में जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से जालोर जिले के सरकारी स्कूलों के आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर ब्लॉक स्तर पर 10 मई को तथा जिला स्तर पर 15 जून को अखिल भारतीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके उपरांत बुधवार को जयपुर स्थित निजी होटल में राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें जालोर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय क्विज में भीनमाल की महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय की अद्या वाजपेयी व कपील सुखाडिया की टीम ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। विजेताओं को रू 10 हजार की राशि पुरुस्कार स्वरूप उनके खाते मे प्रदान की जायेगी। जालोर की विजेता टीम भारतीय रिज़र्व बैंक की अंचल स्तर पर होने वाली प्रश्नोतरी मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!