सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की उमड़ी भारी भीड़, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। सावन के तीसरे सोमवार को भीनमाल शहर के नीलकंठ महादेव, चंडीनाथ महादेव, घाटेश्वर महादेव, वल्डेश्वर महादेव,भीमनाथ महादेव मंदिर सहित कई शिवालयों पर शिवभक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह होते ही शिवभक्त नहा-धोकर पूजा-अर्चना करने शिवालय की ओर निकल पड़े और पूरे भक्तिभाव से लोगों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर बिल्व पत्र व फूलो से श्रृंगारित कर सर्वमंगल कामना की। शिव भोले व बम बम के नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान था। नीलकंठ महादेव मंदिर पुजारी विनोद त्रिवेदी ने बताया कि इस शिवलिंग पर रुद्राभिषेक व भगवान शिव की श्रृंगार पूजा की गई है।
जल नीलकंठ महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग अपने आराध्य देव की पूजा करने में लीन दिखे। खास कर महिलाओं में ज्यादा ही उत्साह था। बड़ी संख्या में सोमवार को उपवास रखकर पूजा-अर्चना की तथा शिव मंदिर में सुबह से ही महिलाओं का भजन–कीर्तन जारी रहा।
भीनमाल के आस पास आपेश्वर महादेव रामसीन, आड़ेश्वर महादेव कोड़ी,ईश्वरेश्वर महादेव भादरडा, कुशलापुरा, पादरा सहित कई गांवों में शिवालय में पूजा-अर्चना करने को लेकर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।
वहीं 24 जुलाई, 2023 को जोधपुर में आयोजित चातुर्मास कथा कार्यक्रम में राव समाज के गौरव राव मुफतसिंहजी ओबावत ठि० भीनमाल चेयरमैन वाराह इन्फ्रा जोधपुर के इस आयोजन में सपत्नीक पधारने पर उनका स्वागत करते हुए संत अभयदासजी महाराज एवं आयोजन समिति के अन्य सदस्य गण।
आदरणीय राव साहब ने अपने वक्तव्य में सत्य पर जोर देते हुए कहा कि सत्य ही ईश्वर है, इसे व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं महाराज जी ने अपनी कथा में भी मीरा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीरा चरित्र कथा- भक्तिमती मीरा जी के भक्ति मार्ग में परम सहयोगी मेवाड़ राजकुमार मेदपाट के
युवराज एकलिंग नाथ जी के परम उपासक श्री कुंवर भोजराज के महाप्रयाण का यह प्रसंग आप ज़रूर सुनें मीरा जी की भक्ति को हम सभी ने पदों के माध्यम से बहुत सुना परंतु
श्री कुंवर भोजराज का भगवान की परम उपासक मीरा जी के लिए समर्पण भी अद्भुत एवं अतुलनीय हैं।मीरा के संगीत गुरू वृंदावन से पधारे
श्री बिहारीदासजी का मीरा संग राग संवाद।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
