सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा किया मेघवालों के मोहल्ले में यज्ञ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा दासपा रोड सती माता मंदिर के पास स्थित मेघवालों के मोहल्ले में कालूराम मेघवाल के घर पर 42 वें यज्ञ का आयोजन किया। सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य जितेन्द्र सोनी ने बताया कि यज्ञ में कालूराम के सुपुत्र मांगीलाल मेघवाल सपत्नीक मुख्य यजमान बने । कुंड पर अन्य परिवारजन व पडोसियों ने बैठ कर यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित व सशक्त करने हेतु वालाराम मौर्य ने अपने विचार व सुझाव रखे।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे । जिनमें प्रताप पुरोहित, वालाराम मौर्य, गुलाबाराम जीनगर, गजाराम मेघवाल, हनुवंत सुखाड़िया, जेपाराम मेघवाल, अशोक सुखाड़िया, शंकरलाल फुलवरिया, दिनेश हींगडा, रायमल राणा, दिलीप चौहान, विक्रमसिंह जोधा, बाबुलाल मेघवाल, जितेन्द्र सोनी,
भानुप्रतापसिंह सहित कई लोग भी उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
