इस कार्यक्रम के दौरान जिन पोर्ट्स ने राष्ट्रीय भाषा के लिए सराहनीय कार्य किया है, उन्हें राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत और मौलिक पुस्तक योजना के अंतर्गत शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया;  जिसमें दीपस्तंभ एवं दीपपोत महानिदेशालय, नोएडा; जवाहरलाल नेहरू पोर्ट; मुंबई पोर्ट; न्यू मैंगलोर पोर्ट; शिपिंग कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया; कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड; विशाखापट्टनम पोर्ट और मुरगांव पोर्ट को दिया गया।इस कार्यक्रम में समिति के गैर-सरकारी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे जिनमें मंत्रालय की फाइलों में सरल शब्दों में हिंदी भाषा का प्रयोग, हिंदी का प्रचार एवं प्रसार और हिंदी के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करना शामिल है।