भीनमाल विकास समिति द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।भीनमाल विकास समिति के तत्वावधान में उप खंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में बताया गया है कि पेयजल, बिजली व सड़क सुधार को लेकर नगरवासियों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन । पन्द्रह दिन में स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जायेगा।ज्ञापन के अनुसार शहर में पेयजल जैसी आवश्यक सेवा में दिनो-दिन समस्या बढ़ती ही जा रही हैं । जैसे नगर में अनियमित आपूर्ति 4, 7, 10 दिन व नगर की माघ कालोनी से छटी प्रताप कालोनी के निवासियों ने डेढ़ महीने से अपने नल से आते पानी के दर्शन नहीं किए हैं । पेयजल का बहुत ही गंदा पानी, अभी भी मटमैला पानी शहर में आपूर्ति के रूप दिया जा रहा है । यूडब्लूएसएस अरबन योजना जो पूरे शहर में नई 242 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं । जो पाइपलाइन टेंडर की शर्तों के बिल्कुल विपरीत बिछाईं जा रही हैं । पूरे शहर में मात्र एक फीट या डेढ़ फीट ही जमीन में डाली जा रही हैं । पाइप लाइन व नल कनेक्शन का जो पाइप घरों में लगाया जा रहा हैं वह गूणात्मक दृष्टि से बहुत ही निम्न स्तर का हैं। इसकी उच्च स्तरीय तुरंत जांच कराई जाए व अब जांच होने तक इस कार्य को ठेकेदार द्वारा रुकवाया जाएं। सार्वजनिक विभाग की जो अब सड़कें तों रही नहीं लेकिन जो अवशेष बचे हैं ।
उनको मिट्टी, झीकरा डाल कर तुरंत मरम्मत करवाई जाएं।बिजली विभाग की भी लापरवाही भी बेहाल है । दस-दस मिनट में बिजली कट हो जाती हैं । शहर में फाल्ट ठीक होने में कई दिन निकल जाते हैं । कोई जिम्मेदार अधिकारी का अपने ही विभाग पर नियंत्रण नहीं हैं ।होगा भी कैसे ? मिल-बांट कर जो आपस में समझना हैं। एफआरटी कंपनी को फाल्ट व रिपेरिग का टेन्डर है । शहर में 15 कर्मचारियो की जगह सिर्फ दो कर्मचारी कार्यरत है । नगर पालिका क्षैत्र में सिवरेज की परमीशन हो गई है । जो गली के मध्य में लगाई जायेगी । जलदाय विभाग यूडब्लूएसएस की पाइप लाईन मध्य डाली जा रही, उसे साईड़ में लगवाई जावे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
