सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा खोरवाल के घर किया यज्ञ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने यज्ञ अभियान की कडी में दासपा रोड स्थित नेमीचंद पुत्र रामचंद्र खोरवाल के घर पर 43 वें यज्ञ का आयोजन किया।सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य डॉ प्रेमराज पारमार ने बताया कि यज्ञ में नेमिचंद खोरवाल सपत्नीक मुख्य यजमान बने । उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवार जन व पडोसियों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित व सशक्त करने हेतु वालाराम मौर्य ने अपने विचार व सुझाव रखे।संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे ।
जिनमें नेनाराम चौहान, प्रताप पुरोहित, प्रभुराम जीनगर, वालाराम मौर्य, नरपतसिंह आर्य, डॉ प्रेमराज पारमार, डॉ अरुणकुमार दवे, गुलाबाराम जीनगर, कालूराम मेघवाल, गजाराम मेघवाल, हनुवंत सुखाड़िया, अशोक सुखाड़िया, रायमल राणा, दिलीप चौहान, पोपटलाल पाऊआ, जगदीश वैष्णव, कालूराम वाल्मीकि,
मांगीलाल मेघवाल, इन्द्रसिंह आर्य व पुर्णसिंह राव सहित कई लोग भी उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
