नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है।

😊 Please Share This News 😊
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 18 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है।जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन, जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने निम्नलिखित पदों को भरने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कर्मचारी चयन परीक्षा (ईएसएसई) -2023 के लिए 20.06.2023 और 19.07.2023 को अधिसूचना जारी की है:
पद रिक्तियाँ
प्रधानाचार्य 303
पीजीटी 2266
टीजीटी 5660
छात्रावास वार्डन (पुरुष) 335
छात्रावास वार्डन (महिला) 334
लेखाकार 361
कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए) 759
प्रयोगशाला सहायक 373
कुल 10391

इसके अलावा, “बी.एड डिग्री” जहां भी लागू हो, उसे “बी.एड डिग्री/ इंटीग्रेटेड बी.एड.-एमएड डिग्री” के रूप में पढ़ा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और प्रत्येक पद के लिए पाठ्यक्रम के साथ अन्य विवरण वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर उपलब्ध है राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल 18.08.2023 तक चालू रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!