नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैन समुदाय ने राजस्थान सरकार का आभार जताया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जैन समुदाय ने राजस्थान सरकार का आभार जताया।

😊 Please Share This News 😊

राज्य सरकार द्वारा राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी का गठन के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद श्रमणो एवं समाज श्रेष्ठियों एवं युवा वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने यह मांग राजस्थान सरकार के समक्ष बजट के पूर्व रखी थी । मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर अल्पसंख्यक वर्ग जैन समुदाय को अनूठी सौगात दी है । यह अकादमी जैन धर्म के लोक साहित्य के प्रकाशन एवं जैन समुदाय की पुरातात्विक धरोहरों एवं मंदिरों के पुररूद्धार व संरक्षण हेतु कार्य करेगी। इस खुशी के मौके पर राजस्थान के सम्पूर्ण जैन समुदाय ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उनके निर्णय की बहुत बहुत अनुमोदना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अकादमी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर ऐतिहासिक निर्णय किया है । इसके द्वारा प्राकृत एवं जैन भाषा के साहित्य का संरक्षण, संवर्धन तथा अभिवृद्धि के लिए अनेक कार्य किए जाएंगे। जिनमें उच्च स्तरीय ग्रन्थों, पाण्डुलिपियों, साहित्य कोष, शब्दावली एवं ग्रन्थ की निर्देशिका तैयार करना, प्राकृत भाषा का भारतीय भाषाओं में अनुवाद करना, साहित्य सम्मेलन, विचार-गोष्ठियां, परिसंवाद, कवि सम्मेलन, भाषण मालाएं, शिविर, प्रदर्शनियां एवं प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियां आयोजित करना, साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए सम्मानित करना आदि कार्य शामिल होगे । साथ ही यह अकादमी पुस्तकालय, वाचनालय तथा अध्ययन एवं विचार-विमर्श केन्द्र स्थापित करने, प्राकृत भाषा एवं साहित्य के उत्थान के लिए योजनाएं तैयार करने तथा अकादमी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्य करेगी।इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया व समाज सेवी मंगलचन्द जैन एवं परिषद् के सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा, संस्कृत, शिक्षा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के कैबिनेट मंत्री बुलाकीदास कल्ला, राज्यमंत्री जाहिदाखान व उच्च शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, कैबिनेट मंत्री शान्तिकुमार धारीवाल, प्रमोद भाया, शाले मोहम्मद, राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, मेवाराम जैन, प्रद्युम्नसिंह, संयम लोढ़ा व जैन समुदाय के राजनेताओं तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विधायको का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन एवं ऑल इंडिया जैन जनर्लिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्तकरते हुए जैन समाज के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!