नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में स्थित जिला क्रिकेट एकेडमी में 12 साल से 19 साल तक के खिलाड़ियो के लिए निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में स्थित जिला क्रिकेट एकेडमी में 12 साल से 19 साल तक के खिलाड़ियो के लिए निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध।

😊 Please Share This News 😊

जिला क्रिकेट संघ जालोर,भीनमाल के शिवराज स्टेडियम में स्थित जिला क्रिकेट एकेडमी में 12 साल से 19 साल तक के खिलाड़ियो के लिए सायंकाल नित्य 4 बजे से शाम 8 बजे तक दूधिया रोशनी में ,खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण ले सकता है, जिले के खिलाड़ी के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नही है, साथ ही खिलाड़ी को एकेडमी तक लेकर आना व घर लेकर जाना अभिभावकों की ड्यूटी रहेगी, साथ ही जो खिलाड़ी अपना किट ( क्रिकेट खेलने की सम्पूर्ण सामग्री ) लेकर आएगा उसको ही खेलने की इजाजत दी जाएगी,बिना खेल सामग्री के किसी भी खिलाड़ी को एकेडमी में प्रवेश नही है,जो खिलाड़ी लगातार 15 दिन से आ रहा है उस खिलाड़ी को खेल पौशाक जिला क्रिकेट संघ निःशुल्क देंगे, आप भी आइए, और खेले,अपना नाम रोशन करे, समाज का भी करे,साथ ही जिले का भी करे,राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर द्वारा शीघ्र ही अडंर-16 छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शरू होने जा रही है, इस संदर्भ में आपको जो बातें लिख रहा हुं, वो आप ध्यान पूर्वक पढ़ लेवे, साथ ही जो भी निर्देश दिए जा रहे है, उसकी पालना कर लेवे,अभी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर द्वारा अंडर-19, व अंडर -23 की प्रतियोगिता पूरी हो गयी है, DCA जालोर की टीमों के जिला स्तरीय मैच करवा कर टीम आगे खेलने गयी,राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर द्वारा जैसे-जैसे प्रतियोगिता का आयोजन होता है, ठीक उसी तरह से जिला क्रिकेट संघ भी प्रतियोगिता करवाते है, में अभी अंडर-16 की बातें लिखूँगा, तब समझदार खिलाड़ी मैसेज करेंगे कि सर, सीनियर कब होगी, सभी खिलाड़ियो को यही बताना चाहता हुं की अभी अंडर -16 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवा कर जिले की टीम चयनित की जाएगी, सभी खिलाड़ी व अभिभावक निम्न डोक्युमेंट आज से तैयार कर लेवे,1,खुद का आधार कार्ड, 2,माताजी व पिताजी का आधार कार्ड, 3,पासपोर्ट हो तब उसकी भी फोटो कापी लगा लेवे,4,जन्म प्रमाण पत्र कम्प्यूटर से बना हुआ,हाथ से लिखा हुआ मान्य नही है, 5,मूल निवास या जनआधार कार्ड, 6,लगातार 3 साल की मार्क शीट, बोर्ड की भी सम्मिलित करे,7 अपना पासपोर्ट फ़ोटो , सभी डोक्युमेंट  pdf बना कर आप फ़िरोज भाई जालोर को भेजेंगे, आपके कोई सहपाठी है तब उनको भी आप ये संदेश  भेजे, जिससे कोई भी खिलाड़ी खेलने से वंचित नही रह सके, दिनाक 22 अगस्त, 2023 तक सभी खिलाड़ियो की pdf फ़िरोज भाई के पास आ जानी चाहिए,24 अगस्त को टीम की घोषणा होगी,26 अगस्त से जिला स्तरीय प्रतियोगिता जालोर की जिला क्रिकेट एकेडमी अंडर- 16 = 1 सितम्बर ,2007 से 30 अगस्त, 2009 के मध्य ।अंडर -14 , 1 सितम्बर ,2009 से 30 अगस्त ,2012 के मध्य । भीनमाल के शिवराज स्टेडियम पर खेली जाएगी, अंडर -16 खेलने के लिए इस दिनांक के बीच जिसकी भी जन्म दिनांक है, वो ही खिलाड़ी खेल सकता है, अंडर -16 , 1 सितम्बर, 2007 से 30 अगस्त, 2009 के मध्य ।  फिरोज भाई जालोर मोबाईल नम्बर-9079431404, पर सभी खिलाड़ी pdf अपने डोक्युमेंट जो सभी खिलाड़ी नोट कर लेवे की जिस किसी का भी कोई भी एक डोक्युमेंट अधूरा है, तब वो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग नही ले सकता है, न ही उसका किसी तरह का चयन किया जाएगा, चयन होने के लिए सभी खिलाड़ियो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता खेलनी आवश्यक है,कोई अलग से ट्रायल नही होगी,सभी खिलाड़ी, अभिभावक आराम से संदेश पढ लेवे अडंर- 16 , 1 सितम्बर ,2007 से 30 अगस्त, 2009 के मध्य । के बीच जिनकी भी जन्म दिनांक है वो ही खिलाड़ी अंडर -16 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते है, ये दिनांक सभी खिलाड़ी व अभिभावक नोट कर लेवे,साथ ही जन्म दिनांक प्रमाण पत्र कम्प्यूटर से बना हुआ ही मान्य है,साथ ही 3 साल की मार्क शीट अनिवार्य है। साभार -श्री सतीश व्यास, भीनमाल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!