राज्य स्तर पर सम्मानित हुए बीसीएमओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले चिकित्सा विभाग के बीसीएमओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश माथुर और निदेशक आरसीएच डॉ. लोकेश चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य भवन जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में डॉ. जाम्भाणी को इनकी सहरानीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि डॉ. जाम्भाणी ने कोरोना काल में ज़िले के भीनमाल और बागोड़ा उपखण्ड में उत्कृष्ट नेतृत्व करते हुए कार्य सम्पादित किया। साथ ही सरकार की समस्त फ़्लेगशिप योजनाओं को तत्परता से धरातल पर लागू करवाने के साथ प्रशासन गाँवो के संग शिविर में दिव्याँगजनो को प्रमाण पत्र जारी करवाने, वीआईपी विज़िट के दौरान टीम के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, रक्तदान शिविरों के द्वारा आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने,
भामाशाहों के सहयोग से राजकीय अस्पतालों में चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाने आदि समस्त कार्यों को निष्ठा से सम्पादन करते हुए एक बेहतरीन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। जिसके लिए पूर्व में भी इनको कई सामाजिक संगठनो और ज़िला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
