राजपूत छात्रा संगीता सिंह परमार ने किया जालौर का नाम रोशन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल/लेदरमेर। राजस्थान से इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर संगीता सिंह राजपूत पुत्री नरपत सिंह जी परमार भारत की टीम के साथ खेल रही हैं। इन्होंने जालौर का नाम पुरे राजस्थान में रोशन कर दिया यह बहुत ही गर्व की बात है कि राजपूतों की बेटी होकर अपने आप आगे बढ़ी, उनके माता-पिता को बहुत-बहुत धन्यवाद इन्होंने इनको आगे बढ़ाया है,संगीता सिंह इंटरनेशनल प्रथम बार उत्तराखंड खेलने गयी वहां पर भी विजय प्राप्त की फिर इन्होंने अकैडमी में अपनी तैयारी जारी रखीं,फिर उनका मैच नेपाल मैं हुआ था नेपाल में कुल 18 टीम में आई थी उसमें चार मैच हुए थे।
इंडिया टीम जूनियर हॉकी टीम के साथ प्रथम मैच पाकिस्तान के साथ हुआ था पाकिस्तान से इंडिया ने जीत हासिल हुईं।
दूसरा मैच साउथ कोरिया के साथ हुआ और तीसरा मैच चीन के साथ और फाइनल मैच इंडिया वीएस साउथ अफ्रीका के साथ हुआ तभी
इंडिया प्रथम स्थान पर आया और अपने भारत का तिरंगा फहराया फिर संगीता सिंह राजस्थान आयी तो राजपूत समाज में उनकों सम्मानित किया।
फिर वो ओडिशा के लिए निकली अपना मैच में प्रदर्शन दिखाने के लिए प्रथम मैच चाइना बनाम इंडिया के बीच हुआ,इंडिया टीम की विजय हुई, दूसरा मैच स्पेन बनाम इंडिया के बीच हुआ
उसमें भी इंडिया ने जीत हासिल की, फाइनल मैच इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के साथ हुआ उसमें पेनल्टी वाला मैच हुआ उसमें छ: गोल से भारत कि टीम ने विजय प्राप्त की ,
पेनल्टी गोल एक संगीता सिंह राजपूत 🇮🇳 के द्वारा किया गया, संगीता सिंह राजपूत ने बताया कि राजपूत समाज के सभी सम्माननीय अतिथि और सम्मानित सरदारों को प्रणाम करतीं हूं।
आज राजपूत समाज में सैकड़ों नहीं हजारों संगठन कार्यरत हैं जिनमें समय समय पर अनेक प्रकार के सामाजिक हितों को लेकर सामाजिक सम्मेलन होते रहते हैं इन सभी पर चर्चा होती रहती है कि हमारे राजपूत समाज में जो कमियां हैं जो समय से काफी बिछड़ गया है
मैं आज हमारी संस्था कि ओर से आप सभी से निवेदन करना चाहती हूं कि हम बिछड़े नहीं है हमें आवश्यकता है आज हमारे सोच को बदलने कि जो हमारी नकारात्मक नजरिया है उसे बदलने कि जरुरत है, हमारी सकारात्मक सोच को आगे लाने की जरूरत है, हमारी प्रतिभाएं है उनको आगे बढ़ाने की जरूरत है,
आज हमारे समाज में पिछड़ा हुआ है उसे विकास की जरूरत है, हमारे समाज में जितने भी कार्यक्रम होते हैं उनमें हम चाहते हैं कि हम आज की प्रतिभाओं मनोबल बढ़ाएं, हमारी संस्था का उद्देश्य यहीं है
कि हम अपने प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाएं उनका प्रदर्शन करें वो चाहे किसी भी क्षेत्र से हो आज हमारे समाज की जो सोच है वो पिछड़ी हुई नहीं है
हमारे समाज को हमें सकारात्मक नजरिया से देखना होगा आज जो हमारे समाज में कमियां हैं उसे दुर करनी होगी, हमारा कर्तव्य है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें हमारी महिला जागृत होगी तो हमारा समाज जागृत होगा और समाज जागृत तभी होगा जब हमारी महिला शिक्षित होगी तथा
उसकी समाज के निर्माण में मुख्य भागीदारी होगी,राजपूत समाज के काफी युवा IAS & RAS जैसे प्रशासनिक सेवाओं से हैं, युवा राष्ट्रमंडल खेलों में अनेक पदक जीते और मैं आज राजपूत समाज का हिस्सा हूं,आज मैं आपको बताना चाहती हूं कि नारी शक्ति को आगे बढ़ाएं और नारी शक्ति के बारे में दूसरा कहना चाहती हूं
ध्यान से सुनना कौन हूं मैं क्या हूं मैं बस यही सवाल करती हू मैं तुम सभी से नारी लाचार,बैचारी हैं बस यही जवाब सुनती हूं मैं जब बड़ी हुई तब समाज की रश्मों को जाना पहचाना तब अपने सवालों का जवाब खुद ने पाया मैं लाचार नहीं बेचारी नहीं में भारत की चिंगारी हूं
छेड़ो मत जल जाओगे मैं दुर्गा,काली हूं माता-पिता का अभिमान हू इस देश की शान हु मैं नारी हूं देश का आधार हूं । आप सभी को भी तहेदिल से धन्यवाद जय हिंद जय भारत ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
