नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का साया : त्रिवेदी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रक्षा बंधन पर रहेगा भद्रा का साया : त्रिवेदी।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार बुधवार को मनाया जायेगा । क्यो कि बुधवार को ही पूर्णिमा रहेगी, साथ ही इसी दिन भद्रा का साया भी बना रहेगा ।श्रीदर्शन पंचांग प्रकाशक शास्त्री वैभव प्रवीण त्रिवेदी ने बताया कि पूर्णिमा प्रातः 11 बजे शुरू होगी ।  जो पूरे दिन और रात्रि में रहेगी । दूसरे दिन गुरुवार 31 अगस्त को प्रातः 7:06 तक ही पूर्णिमा रहेगी । धर्मशास्त्र के अनुसार सूर्योदय के पश्चात तीन मुहूर्त अर्थात 6 घटी अर्थात् 2 घंटा 24 मिनट तक यदि तिथि नहीं रहती है, तो उसे उस दिन उस तिथि को अमान्य किया गया है । अर्थात 31 अगस्त को रक्षाबंधन त्यौहार नहीं मनाया जा सकता ।इसलिए 30 अगस्त को बुधवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा ।त्रिवेदी ने बताया कि उस दिन भद्रा भी है, जो प्रातः 11.00 से रात्रि 9.04 तक रहेगी । भद्रा में मुख्य रूप से दो कार्य वर्जित किए हैं । प्रथम श्रावणी रक्षाबंधन तथा द्वितीय होलिका दहन । इस प्रकार रात्रि 9:04 के पश्चात ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा । यही भाई-बहन दोनों के शारीरिक मानसिक और आर्थिक उन्नति के लिए लिए उचित समय है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!