नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जवाई बांध के गेट खोलने की मांग को लेकर श्रीमती सोलंकी ने दिया ज्ञापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जवाई बांध के गेट खोलने की मांग को लेकर श्रीमती सोलंकी ने दिया ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

जालौर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने आज जिला कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन देखकर जवाई बांध के गेट खोलने की मांग की ज्ञापन में श्रीमती सोलंकी ने बताया कि पिछले दिनों आए बीपरजय चक्रवर्ती तूफान व उसके बाद मानसून के दौरान बारिश से इस बार जवाई बांध पूरी भराव क्षमता तक पहुंच चुका है और गेट अभी भी नहीं खोले जा रहे हैं स्थिति यह बनी हुई है कि मेरे द्वारा एवं नेताओं द्वारा एवं किसानों द्वारा लगातार मांग करने के बावजूद भी गेट नहीं खोले जा रहे हैं और अधिकारी मांग को अनसुना कर रहे हैं यह सब किसानों के साथ धोखा है किसानो की लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए जवाई बांध के गेट खोलने के लिए मैं पाली के कलेक्टर साहब से भी मिली हूं और विचार विमर्श किया है मेरा आपसे भी निवेदन है कि अभी आने वाले दिनों में भारी बारिश हो गई तो जवाई बांध से एकदम पानी छोड़ना पड़ेगा वह हितकारी नहीं होगा क्योंकि यदि बारिश ज्यादा होगी तो नदी के पास वह बांध के पास बसे हुए कितने ही छोटे-छोटे गांव को नुकसान होगा और नदी के बीच आने वाले रास्ते भी अवरुद्ध हो जाएंगे आम जनजीवन अस्त् व्यस्त हो जाएगा रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होंगे सभी की मांग को ध्यान में रखकर पानी छोड़ देना चाहिए। मैं आपको याद दिला दूं की सन 1973 और 2006 में भी बांध के गेट भराव क्षमता पूर्ण होने पर खोले गए थे तब हमें बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा था आज मेरी मांग है कि जब भी बांध 60 फीट के ऊपर होने लगे तब जवाई नदी में पानी छोड़ देना चाहिए ताकि नुकसान से बचा जा सके मेरी मांग है कि आज आसपास का पूरा क्षेत्र सूखा पड़ा है कुओं का जल स्तर भी काफी नीचे जा चुका है जिस कारण से विशेष कर किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि आपने समय रहते मेरी मांग जो कि किसान हित में है उसे पर गौर नहीं किया गया तो मैं आपको अवगत करा दूं कि मैं भी उसे स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री हूं जिसने अपने पूरे जीवन काल में किसानों के हित में मोर्चे खोले थे मैं उन्हें स्वतंत्रता सेनानी की पुत्री हूं जिन्होंने अपना जीवन काल भारतीय जनता पार्टी में लगा दिया और कई वर्षों तक जालौर के जिला अध्यक्ष पद पर रहे मेरे पिताजी स्वर्गीय चंपालाल जी मुनोत आंदोलन करते थे। जनता के बीच रहकर जनता को राहत दिलवाते थे मैं आपको फिर से याद दिला दूं कि यह मांग मेरी मांग है मेरे किसने की मांग है हर जालौर वासी की मांग है जिसे ध्यान में रखकर कठोर कदम नहीं उठाया तो मैं भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन करूंगी और यह मांग उच्च अधिकारियों और मंत्रियों तक भी पहुंचाऊंगी हमें बाढ़ नहीं राहत चाहिए हमें नुकसान नहीं फायदा चाहिए हमें सुखा नहीं पानी चाहिए जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन पेश करते वक्त इनके साथ काफी संख्या में महिलाओं का हुजूम था जिसमें विशेष कर गायत्री गॉड, संतोष परिहार ,सौभाग्यवती, चंद्रिका, रश्मि स्वामी, संजू दवे आदि मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!