नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्यालय में संस्कारपूर्ण वातावरण तैयार करें : डॉ. जाम्भाणी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विद्यालय में संस्कारपूर्ण वातावरण तैयार करें : डॉ. जाम्भाणी।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैलातरा में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने विद्यार्थियों को विद्यालय में आम बोल-चाल में हिंदी भाषा का अधिकाधिक रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. जाम्भाणी ने बताया कि ग्रामीण मारवाड़ी परिवेश से होने के कारण हमारे विद्यार्थी हिंदी में बातचीत करने से हिचकिचाते है । जिसकी वजह से उनके व्यक्तित्व विकास में कठिनाई आती है। भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए शहरों में जाने पर विद्यार्थियों के मेधावी होने के बावजूद हिंदी भाषा में बातचीत करने से हिचकिचाने और मारवाड़ी में बोलने के कारण समकक्ष शहरी परिवेश के लड़कों से हीन भावना का शिकार होना पड़ता है। इसलिए विद्यालय में हिंदी में बातचीत के परिवेश को बढ़ावा देना चाहिए । संस्कारपूर्ण वातावरण बनाकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का वातावरण बनाना अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावको सभी की जिम्मेदारी बनती है। प्रधानाध्यापक लादूराम बिश्नोई ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाई बहिन के अटूट रिश्ते के इस पर्व पर सभी विद्यार्थियों को भाईचारे, प्रेम और सौहार्द से जीवन जीने के बारे में प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक छोगाराम बिश्नोई, बाबूलाल डांगी, अशोक पांचाल, किशनलाल, विनोद, रायचंद, नरपतसिंह, प्रवीण चौधरी, सांवलाराम चौधरी, मोहनलाल साऊ, नरेंद्र जैन, चिमनाराम चौधरी, थानाराम चौधरी, अध्यापिका गोमती बिश्नोई, लक्ष्मण साऊ, सचिन जाँगू आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!