भंडारी परिवार को मिला नवकार महामंत्र की तपस्या के पारणे का लाभ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।श्री भीनमाल जैन सकल संघ के तत्वावधान में 23 से 31 अगस्त तक नमस्कार महामंत्र की तपस्या चल रही थी । जिसका पारणा शुक्रवार 01 सितम्बर को सुबह आठ बजे कराया जाएगा। भीनमाल जैन संघ द्वारा पारणे का लाभ शाह माणकमलजी सांवतमलजी भंडारी परिवार को दिया गया है। जैन समाज के वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा द्वारा इस दौरान नौ दिनों में नमस्कार महा मंत्र के 68 अक्षरों के अनुसार 68 तीर्थों की बहुत भावपूर्ण शब्दों में संगीत मय कार्यक्रम के तहत भाव यात्रा भी कराई गई । पारणे के लाभार्थी माणकमल भंडारी ने बताया कि जैन समाज के
वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा आदि ठाणा चार एवं किरणप्रभा म सा साध्वी मंडल ठाणा सात के सानिध्य में स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में चातुर्मास के दौरान भोजन कक्ष में सभी तपस्वियों के पारणे का आयोजन शुक्रवार को सुबह आठ बजे रखा गया है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
