एलआईसी ने सादे समारोह में मनाया स्थापना दिवस।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।भारतीय जीवन बीमा निगम के 67 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में स्थानीय शाखा कार्यालय में एलआईसी स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर सर्वप्रथम शाखा प्रबन्धक द्वारा द्वीप प्रज्वलन के पश्चात निगम गीत से बीमा सप्ताह 1 से 7 सितम्बर तक के लिए शुभारम्भ किया गया । उपस्थित सभी लोगों ने शाखा परिवार द्वारा निगम प्रतिज्ञा ली गयी ।इस अवसर शाखा के प्रभारी मूलशंकर, शंकरलाल मीणा, करताराम भील, प्रभुराम पांचाल, पंकजसिह चौहान, लक्ष्मणलाल जीनगर सहित शाखा के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
शाखा में विशेष सेवा एवं नेफ्ट / मोबाईल डाटा संग्रहण काउन्टर का शुभारम्भ भी किया गया । साभार -श्री माणकमल भंडारी (वरिष्ठ पत्रकार)।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
