अन्नपूर्णा चल कैंटीन युवा ग्रुप (जुंजाणी) भीनमाल द्वारा रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए चल कैंटीन सेवा का किया शुभारंभ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल से रामदेवरा पैदल चल रहे यात्रियों को 10 दिन तक निशुल्क मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी।भीनमाल। अन्नपूर्णा चल कैंटीन युवा ग्रुप (जुंजाणी) भीनमाल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा चल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इस सेवार्थ कैंटीन का विधिवत पूजन किया गया। आज सुबह सोनी युवा मित्र मंडल के संरक्षक दिलीप सोनी दामन व अध्यक्ष नरेश सोनी ने अन्नपूर्णा चल कैंटीन को हरी झंडी दिखाकर ब्रह्म मूहर्त में रवाना किया गया। इस चल कैंटीन में भीनमाल से रामदेवरा चल रहे पैदल यात्रियों के लिए निशुल्क ठंडा पानी,चाय,नाश्ता,फल,मेडिकल पानी,चाय,नाश्ता,फल,मेडिकल,इमरजेंसी सेवा सहित कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
संस्था के विक्रम जोशी ने बताया कि ऐसे सेवा के कार्य में हमें बढ़-चढ़कर तन मन धन से निस्वार्थ भावना सहयोग करना चाहिए। इस कैंटीन में सेवा के रूप में मुख्य भागीदारी संदीप सोनी, विक्रम जोशी, रमेश डाभी, जयेश सोनी,ललित,जीतू की अहम भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर दिलीप,भरत सोनी,हितेश,श्रवण,दिनेश टी,सुरेश पारसमल सांचौर,महेंद्र, प्रवीण, राहुल, नारायणलाल, सहित सोनी युवा मित्र मंडल के कई सदस्य मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
