खेल महोत्सव का भव्य समापन, हमारे देश के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने हुनर का लोहा विश्व पटल पर मनवा रहे है-पूरण सिंह।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीनमाल नगर के खेल गतिविधि द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ का समापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय(हाई स्कूल) भीनमाल के खेल में आयोजित हुआ।समापन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांत संघठन मंत्री पूरण सिंह ने बताया कि आज खेल का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है , वही हमारे देश के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने हुनर का लोहा विश्व पटल पर मनवा रहे है एक समय था जब खेल को विद्यार्थियों के लिए समय खराब करने की दृष्टि से देखा जाता था लेकिन आज युवाओं ने अपने कृतित्व से खेल को नई शिक्षा नीति सहशैक्षणिक गतिविधि से शैक्षणिक गतिविधि बना दिया जो कि अभिनन्दन योग्य है
साथ ही मेजर ध्यानचंद का योगदान भारत के खेल जगत में अनुकरणीय है उन्होंने विपरीत परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के साथ देश को गौरवान्वित किया।विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल से परस्पर एकजुटता का भाव जगता है खेल से टीम भावना का जागरण होता है इस हेतु विद्यार्थी परिषद का आभार व्यक्त करता हूं
इस अवसर पर नगर मंत्री उत्सव दवे बताया कि भीनमाल नगर की कुल 32 टीमों ने भाग लिया जिसमे कबड्डी छात्रा वर्ग खेल में रा. उ. मा. वि. भीनमाल व छात्र वर्ग में करियर एकेडमी भीनमाल विजेता रही और उपविजेता छात्रा वर्ग में चाणक्य विद्या पीठ रही व छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनमाल विजेता ।
खो-खो प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में रा. उ. मा. वि.भीनमाल विजेता और चाणक्य विद्यापीठ उपविजेता रही व छात्र वर्ग में करियर एकेडमी भीनमाल विजेता व चाणक्य विद्या पीठ उपविजेता रही। खेल के निर्णायक बंशीलाल गौड़ और गणपत सिंह गुंदाऊ रहे।ये रहे मौजूद-प्रांत सह मंत्री भाविन कुमार व्यास,
विभाग संगठन मंत्री अरविंद चौधरी,जिला संयोजक हरचंद चौधरी,नगर अध्यक्ष छगनलाल चौधरी,नगर सहमंत्री पंकज कुमार माली, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक दवे, प्रवीण मांजू, पूरण सोनी,लक्ष्मण वैष्णव,विजय माली,हुकम सिंह, देवांग, नीरज,अलका नवल,
पूर्णा वैष्णव, सहित भारी संख्या में छात्र छात्रा मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
