नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाविद्यालय में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महाविद्यालय में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। स्थानीय जी के गोवाणी राजकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान राजस्थान मिशन 2030 के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शिप्रा रानी पोद्दार ने बताया कि प्रतियोगिता में कला, विज्ञान तथा कॉमर्स तीनों संकायों के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कला संकाय बी.ए प्रथम वर्ष में उर्मिला माली, द्वितीय वर्ष में भरतकुमार तथा तृतीय वर्ष में दिवांक क्रमश: प्रथम स्थान पर रहे।मेजर कोमल कत्याल ने बताया कि विज्ञान संकाय प्रथम वर्ष में इंदु, द्वितीय वर्ष में ईश्वरलाल तथा तृतीय वर्ष में रविन्द्रकुमार क्रमशः प्रथम स्थान पर रहे। कॉमर्स संकाय प्रथम वर्ष में तुषार जैन, द्वितीय वर्ष में यशकुमार ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता निर्णायक समिति मौजूद रही । जिसमें नरेश महेला (असिस्टेंट प्रोफेसर), सुमित बिश्नोई (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं ओमपुरी स्वामी आदि व्याख्याता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रेमकिशोर बेड़ा, भलाराम, धर्मपाल, लक्ष्मणसिंह, श्रीराम बिश्नोई एवं सत्यनारायण राव आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!