हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा जन-जन के प्रिय थे : हितेशविजय म सा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

हेमेन्द्रसूरीश्वर के आशीर्वाद से ही भीनमाल की प्रगति हुई : भंडारी। भीनमाल। स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में सोमवार को हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया।गुणानुवाद सभा में वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा ने हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जन-जन के प्रिय थे एवं किसी भी कार्य के प्रति उनका अटूक विश्वास ही उनकी पूंजी थी । उन्होंने कहा कि हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा ज्योतिष विद्या में निपुर्ण थे । उनकी वाणी में प्रभाव था एवं वे वचन के धनी थे । जैन मुनि दिव्यचंद विजय म सा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों के लिए समान रूप से पूजनीय थे । उन्होंने उनकी जीवन गाथा का भी उल्लेख किया । वैराग्यविजय म सा ने अपने गुरु धर्म को निभाते हुए कहा कि उनके उपर हमेशा हेमेन्द्रसूरीश्वर का आशीर्वाद बना हुआ है । उन्होंने कविता के माध्यम से भी गुरु महिमा का बखान किया । जीतविजय म सा ने कहानी के माध्यम से गुरु महिमा का परिचय कराया।
जैन मंदिर के न्यासी माणकमल भंडारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा के आशीर्वाद से ही भीनमाल की प्रगति हुई है । हर श्रावक को उन पर भारी आस्था थी तथा उनका मांगलिक सुनने पर हर कार्य सफल होता था । कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए भंवरलाल कांनूगो ने कहा कि हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा के जगह-जगह पर गुरु मंदिर बने हुए हैं । उनका जन्म बागरा में हुआ था तथा दीक्षा भीनमाल में ही हुई थी । उनको आचार्य की पदवी आहोर में दी गई थी ।गुणानुवाद सभा में जैन साध्वी विरागयशा, कीर्तिरत्ना तथा हर्षितगुणा म सा ने भी बड़े मार्मिक शब्दों में हेमेन्द्रसूरीश्वर की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी दी । आरजू सेठ ने गीत गाकर गुरु गुण गान किया । दिनेश चौपडा ने सुन्दर संगीत प्रस्तुत किया ।
मुकेश बाफना, लीला बाफना मफतलाल जैन सहित कई बंधुओं ने भी हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा के गुणगान करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।हेमेन्द्रसूरीश्वर म सा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गुणानुवाद सभा के दौरान भंवरलाल वर्धन, मुकेश बाफना, भंवरलाल कांनूगो, माणकमल भंडारी, हेमराज मेहता, रमेश बोटी, पुखराज कांनूगो, विलमचंद मेहता, गुमानमल ठेकेदार, रमेश चंदन, घेवरचंद भंडारी, देवेन्द्र भंडारी, सुनील मेहता, नरपत लंगर, दिनेश लंगर, शैलेश कोठारी, दौलतराज मेहता, जीतू मेहता, भरत दोसी, दिनेश चौपडा, सुमेरमल वाणीगोता, मदनलाल सहित कई जैन समाज के बंधुओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
