नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षक दुर्गाराम विश्नोई ने सेवानिवृत के बाद उठाया  गांव के विकास का बीड़ा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शिक्षक दुर्गाराम विश्नोई ने सेवानिवृत के बाद उठाया  गांव के विकास का बीड़ा।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाड़ा भाडवी से 38 साल की सरकारी सेवा पूरी कर सेवा निवृत हुए शिक्षक दुर्गाराम मांजू ने अब अपने पैतृक गांव कूकावास के शिक्षा, पर्यावरण, गौसेवा और सामाजिक समरसता के विकास का बीड़ा उठाया।उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी 38 साल की सरकारी सेवा में अपने कर्तव्य के पालन को सर्वोपरी रखा और इनका मानना है कि शिक्षक का पेशा मात्र कोई पेशा न होकर ईश्वर की साधना जैसा पवित्र अवसर है। बच्चे भगवान का रूप होते है। अब सेवानिवृत होकर अपने मूल गांव में विकास के लिए शेष जीवन समर्पण का संकल्प लिया।दुर्गाराम के भतीज एवं स्थानीय राज्य कर अधिकारी सहायक आयुक्त जीएसटी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उनके चाचा ने अपनी सेवानिवृति के समय मिले भविष्य निधि फंड से 51,000 रुपए जोधपुर में एम्स हॉस्पिटल के सामने जरूरत मंदो के लिए बन रहे गुरु जम्भेश्वर संस्थान को अपना अनुदान दिया। सेवानिवृती के दिन स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की और दूसरे दिन अपने घर पर भव्य समारोह एवं जागरण का आयोजन किया । जिसमें सम्पूर्ण गांववासी और सेवाकाल के समय रहे साथी, शिक्षकगण, समाज बंधु सहित रिटायर्ड एडिशनल एसपी भगवनाराम मांजू, बाबूलाल गोदारा, बागोड़ा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवनाराम सियाक, एईएन पूनमाराम, शिक्षक संघ जिला महामंत्री पूनमाराम सियाक, ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाडूराम मांजू, पीईईओ गोपीकिशन खिलेरी, राजूराम सारण, रजकरण खिलेरी, मंत्री पुत्र सीए सत्येंद्र साहु , व्यवसाई प्रताप सारण, गौभक्त कपूरचंद माली, गुमानमल जैन, सुरेश बोहरा, सरदार सीड्स के मालिक भंवरलाल माली, जबराराम, हरचंद पुरोहित, कर सलाहकार हितेंद्र पुरोहित, श्याम खिलेरी, राजू जानी, मनोहर खीचड़ सहित सांचोर और जालोर जिले के सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!