राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल/भीमपुरा-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमपुरा में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालकों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा धारण कर।मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कृष्णा गरबा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश जालोरी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका पारस भांभी ने किया । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक बाबूराम मेघवा, प्रकाश बिश्नोई श्रीमती संतरा मीणा, हनुमान राम, पेपसिंह राठौड़, आशा बैरागी, सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
