नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यूषण महा पर्व धर्म की पहचान का समय है। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पर्यूषण महा पर्व धर्म की पहचान का समय है।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में पर्युषण महा पर्व के दुसरे दिन बुधवार को वरिष्ठ जैन मुनि राज हितेशविजय म.सा. ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म क्या है, तथा धर्म की पहचान क्या है । यही महापर्व पर्युषण में जानने योग्य है । संसार सागर से जीवन रूपी नैया को पार करने के लिए धर्म भावना जरूरी है । किसी के भी त्याग की निंदा नहीं करनी चाहिए। अगर कोई लोभ वश भी धर्म कार्य करता है तो भी उसकी निंदा नहीं करनी चाहिए । अपने स्वयं की निंदा करके देखो, इससे आपको स्वयं कितना आनन्द आता है । उन्होंने कहा कि मनुष्य को भूख की वेदना सहन करना मुश्किल है, परन्तु कर्माे की वेदना उससे भी मुश्किल है । सुख तथा दुःख भोगने में मन को समान रूप से रखना चाहिए । तप-जप करने वालों पर अंगूली नहीं उठानी चाहिए ।जैन मुनिराज हितेशविजय म सा ने सामायिक का अर्थ बताते हुए कहा कि सम भाव रख कर आराधना करना ही सामायिक है । यह अमूल्य है, इसका कोई मूल्य आंका नहीं जाता है । मनुष्य को दुःख एवं निंदा सहन करने की शक्ति होनी चाहिए । अपने जीवन में करूणा लाना तथा दूसरों की निंदा करने का स्वभाव नहीं  रखना चाहिए ।चातुर्मास समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भण्डारी ने बताया कि पर्वाधिराज पर्युषण में प्रतिदिन प्रभु दर्शन, पौषध, पूजा, प्रतिक्रमण तथा प्रवचन सुन कर एकासना या वियासना आदि कार्यो के साथ दिन व्यतीत होता है । भंडारी ने बताया कि पर्वाधिराज पर्युषण के दौरान शहर के सभी जिन मन्दिरों को भव्य तरीके से सजाया गया । इस अवसर पर आठों दिनों तक सभी जिन प्रतिभाओं की सुन्दर आंगी भी रचाई जाती है । शहर के सभी धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक क्रिया कर तप-जप के साथ आराधना कर रहे है ।प्रवचन में भंवरलाल वर्धन, मुकेश बाफना, भंवरलाल कानूंगो, माणकमल भंडारी, पवनराज मेहता, बिलमचंद मेहता, गुमानमल ठेकेदार, सोहनराज मेहता, दलीचंद संघवी, दानमल सालेचा, सोमतमल सालेचा, शैलेश कोठारी सहित कई लोग उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!